खोआ(मावा)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2016 - 04:53 PM (IST)

भारतीय मीठा खाने के बहुत शौंकिन हैं और मिठाइयों में खोआ(मावा) का इस्तेमाल होता है। आज हम आपको घर पर खोआ बनाने की विधि बता रहे हैं।  यह सेहत के लिए भी अच्छा है क्योंकि होममेड खोआ में किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं होती। 

सामग्री
- 2.5 लीटर फुल क्रीम दूध

विधि

1. एक भारी तले वाली कड़ाही दूध डालकर गैस पर चढाएं।
2. दूध को उबाल आने पर गैस की आंच को मध्यम कर दें। 
3. इसे लगातार हिलाते जाएं। जब तक यह गाढा न हो जाए। 
4. दूध में उबाल आने तक इसे चम्मच की मदद से हिलाते जाएं। 
5. कम आंच पर दूध को उबाल आने दें और गाढा होने दें। 
6. जब दूध में बुलबुले उठने बंद हो जाएं तो इसे चम्मच से हिलाते जाएं। इसे बनने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।
7. खोआ(मावा) गाढा होने पर इसे गैस से उतार दें।
8. होममेड खोया तैयार है। इसे मिठाई में इस्तेमाल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए