बहुत ही आसान रेसिपी है कीमा पास्ता

Friday, Jul 06, 2018 - 12:23 PM (IST)

पास्ता तो आप रोज खाते होंगे लेकिन आज ट्राई करें कीमा पास्ता। आइए जानते हैं इसकी विधि।


 
सामग्री
पानी - 2 लीटर
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पास्ता - 340 ग्राम
तेल - 60 मिलीलीटर
लहसुन - 1 चम्मच
प्याज - 165 ग्राम
कीमा चिकन - 500 ग्राम
शिमला मिर्च - 145 ग्राम
टमाटर - 470 ग्राम
नमक - 2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 2 चम्मच
ओरेग्नो - 2 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 4 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
कैचअप - 9 0 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

 

विधि
1.  पॉट में 2 लीटर पानी गरम करें और उसमें  1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चम्मच नमक तथा 340 ग्राम पास्ता डालकर पकाएं।
2. जब पास्ता गल जाए उसे साईड पर रख दें।
3. इसके बाद कड़ाही में 60 मिलीलीटर तेल गरम करें और उसमें 1 चम्मच लहसुन डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
4. अब पारदर्शी होने तक 165 ग्राम प्याज भूनें।
5. फिर कीमा चिकन डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 7 से 10 मिनट तक कुक करें।
6.  अब शिमला मिर्च डालें।
7.  टमाटर डालकर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
8. फिर 2 चम्मच नमक, 2 चम्मच जीरा पाऊडर, 2 चम्मच ओरेग्नो, चिल्ली फ्लेक्स तथा चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 3 से 5 मिनट के लिए कुक करें।
9. अब उबला हुआ पास्ता तथा कैचअप डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
10. धनिए के साथ गार्निश करें
11. सर्व करें।

Sonia Goswami

Advertising