खाने में स्वादिष्ट  Inside Out Vada Pav

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 10:57 AM (IST)

आज हम आपके  लिए लेकर आएं है नई रेसिपी जिसे बनाना तो आसान है,साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट है।
 

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
राई - 1 चम्मच
करी पत्ता - 10
हरी मिर्च - 1 चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
अदरक - 2 चम्मच
हींग- 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
उबले मैशड आलू - 500 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
बेसन - 250 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
ब्रेड स्लाइस
हरी चटनी
लहसुन चटनी
तेल - फ्राई करने के लिए
तलने के लिए तेल

 

विधि
1. एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें 1 चम्मच राई, 10 करी पत्तियां, 1 चम्मच हरी मिर्च, 2 चम्मच लहसुन, 2 चम्मच अदरक डालकर 2 - 3 मिनट के लिए  सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

2. अब इसमें 1/4 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. फिर इसमें 500 ग्राम उबले मैशड आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
4. अब इसमें 1 चम्मच नमक, 1 बड़ा चमचा धनिया डालकर मिलाएं और 3 से 5 मिनट कर कुक करें और गैस से उतार कर एक तरफ रख दें।
5. एक  कटोरे में 250 ग्राम बेसन, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नमक तथा 250 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
6. दो ब्रैड स्लाइस लें। एक टुकड़े पर लहसुन चटनी तथा दूसरे टुकड़े पर हरी चटनी लगाएं और एक दूसरे पर रखें।
7. अब इन्हें चार टुकड़ों में काट लें।
8. एक पैन में तेल गरम करें और इन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं और टिशू पेपर पर निकाल लें।
9. इसके बाद अपने हाथ में आलू मिश्रण लें और इसे चपटा करें। उसके बाद पके हुए ब्रेड क्यूब्स को उस पर रखें और इसे गोला बनाएं।
10 इसे बेसन से कोट करने के बाद डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकाल लें।  
11. हरी चटनी और लहसुन चटनी के साथ गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News