घर पर बनाएं टेस्टी Indian Flag Cookies

Monday, Aug 14, 2017 - 05:07 PM (IST)

15 अगस्त के मौके पर लोग कुछ न कुछ खास जरूर करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने रिश्तेदारों के लिए खास पकवान बना सकते है जैसे कि इंडियन फ्लैग कुकिज। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह बहुत पसंद आएगा। 

सामग्री
- 250 ग्राम बटर
- 200 ग्राम चीनी
- 1/2 टीस्पून नमक
- 2 टीस्पून वेनीला 
- 4 अंडे
- 400 ग्राम मैदा
- ऑरग्रेनिक फूड कलर(ऑरेंज, ग्रीन)
- अंडे का सफेद भाग
- 50 ग्राम व्हाइट चॉकलेट
- ब्लू क्रेंडी कलर

विधि
1. एक बाउल में बटर, चीनी, नमक, वेनीला, अंडे और मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं और आटे की तरह गूंथ लें। फिर इसे  1 घंटे के लिए फ्रीज में रखें।
2. अब आटे को तीन भागों में बांट लें। एक हिस्से को एेसे ही रहने दें। दूसरे हिस्से में ऑरेंज कलर और तीसरे में ग्रीन कलर डालें।
3. इसके बाद हर हिस्से को रोलिंग पिन में रोल कर लें और फिर बेलें।(वीडियो में देखे)
4. अब ऑरेज हिस्से पर अंडे का सफेद भाग लगाएं और फिर इसके ऊपर सफेद हिस्सा रखें और बाद में ग्रीन। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज करें।
5. फ्रिज करने के बाद इसे काट लें और फिर बेकिंग ट्रे में रखें। ओवन में 350 °F/180 °C के तापमान में 13-15 मिनट के लिए ब्रेक करें। 
6. एक बाउल में व्हाइट चॉकलेट और ब्लू क्रेंडी कलर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
7. जब इंडियन फ्लैग कुकीज़ ठंडा हो जाए तो इसके ऊपर चॉकलेट मिक्सर से छोटे व्हील बनाएं।
8. इंडियन फ्लैग कुकीज़ तैयार है। इसे सर्व करें।

Advertising