नाश्ते में बनाकर खिलाएं Suji Tacos

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 05:11 PM (IST)

सामग्री
सूजी - 220 ग्राम
नमक - 1/2 टीस्पून 
दही - 100 ग्राम
धनिया - 2 टेबलस्पून  
पानी - 200 मि.ली
तेल - 2 टेबलस्पून  
सरसों के बीज - 1 टीस्पून 
लहसुन - 1टेबलस्पून  
अदरक - 1टेबलस्पून  
फूलगोभी - 150 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
हरी फलियां  - 100 ग्राम
हरी मटर - 80 ग्राम
नमक - 1 टीस्पून 
लाल मिर्च - 1/2  टीस्पून 
जीरा पाउडर - 1/2 टीस्पून 
धनिया पाउडर - 1/2 टीस्पून 
सांभर मसाला - 1 टीस्पून 
सूखे आम का पाउडर - 1/2 टीस्पून 
उबले हुए मसले हुए आलू - 340 ग्राम
हरे प्याज - 30 ग्राम
तेल - तलने और ब्रश करने के लिए
केचप - स्वाद के लिए
मेयोनेज़ - स्वाद के लिए
प्याज - स्वाद के लिए
टमाटर - स्वाद के लिए
हरे प्याज - स्वाद के लिए

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले मिक्सी में 220 ग्राम सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे बाउल में डालें। 
2. अब 1 टीस्पून नमक, 100 टेबलस्पून ग्राम दही, 2 टेबलस्पून धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. फिर 200 मि.ली पानी डालें और गाढ़ा घोल बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं।
4. एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें, 1टीस्पून सरसों के बीज, 1 टेबलस्पून लहसुन, 1 टेबलस्पून अदरक डालें और 2 - 3 मिनट के लिए हिलाएं।
5. फिर, इसमें 150 ग्राम गोभी, 100 ग्राम गाजर, 100 ग्राम हरी बीन्स, 80 ग्राम हरे मटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
6. इसके बाद उसे मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट तक पकाएं।
7. इसमें 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून सांबर मसाला, 1/2 टीस्पून सूखा आम पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
8. अब इसमें 340 ग्राम उबले हुए मैश किए हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं। मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
9. फिर 30 ग्राम हरे प्याज डालें इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करके एक तरफ रख दें। 
10. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उस पर तैयार घोल डालें और समान रूप से फैलाएं। इसके ऊपर से थोड़ा तेल डालें।
11. इसे धीरे से पलटें, दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। अब इसे एक बोर्ड पर रखें।
12. इसके बाद उस पर कुछ सॉस डालकर इसे समान रूप से फैलाएं।
13. फिर, इस पर तैयार मिश्रण और मेयोनीज डालें और किनारों से मोड़ दें। इसके ऊपर कुछ प्याज, टमाटर और हरे प्याज डालें।
14. डिश बनकर तैयार है इसे गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News