सिर्फ 2 मिनट में बच्चों को बनाकर खिलाएं Ramen Noodle Salad

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 02:48 PM (IST)

सामग्री 
जैतून का तेल - 45 मि.ली
सिरका - 30 मि.ली
पीसा हुई ब्राउन शुगर - 1 टेबलस्पून 
रेमन नूडल मसाला - 1 1/2 टेबलस्पून 
रेमन नूडल्स - 180 ग्राम
ग्रीन कैबेज/पत्‍ता गोभी - 150 ग्राम
बैगनी पत्ता गोभी - 150 ग्राम
गाजर - 180 ग्राम
ब्रोकोली - 70 ग्राम
हरे प्याज - 35 ग्राम
बादाम - 40 ग्राम

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक बाउल में 45 मि.ली जैतून का तेल, 30 मि.ली सिरका, 1 टेबलस्पून पीसी हुई ब्राउन शुगर, 1 1/2 टेबलस्पून नूडल मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर दूसरे मिक्सिंग बाउल में, 180 ग्राम रेमन नूडल्स, 150 ग्राम ग्रीन कैबेज/पत्‍ता गोभी, 150 ग्राम बैगनी पत्ता गोभी, 180 ग्राम गाजर, 70 ग्राम ब्रोकोली, 35 ग्राम हरे प्याज , 40 ग्राम बादाम, तैयार मिक्सचर डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
3. सलाद बनकर तैयार है इसे सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News