आसान तरीके से बनाएं न्यूट्री कुल्चा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 12:43 PM (IST)

गर्मा-गर्म न्यूट्री कुल्चा कौन नहीं खाना पसंद करेगा। न्यूट्री तो लोग घर पर बना लेते हैं, लेकिन कुल्चा बनाना कई लोगों को बेहद मुश्किल लगता है। तो आज हम आपको न्यूट्री के साथ-साथ आसान
तरीके से कुल्चा बनाना भी सिखाएंगे। आइए जानते हैं विधि। 

(डोह के लिए सामग्री)
मैदा- 280 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच
दही - 90 ग्राम
पानी - 50 मिलीलीटर
घी - 1 बड़ा चम्मच
तैयारी

इस तरह तैयार करें डोह
1. कटोरे में घी को छोड़कर सभी चीजों को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।
2. इस पर 1 बड़ा चम्मच घी लगाकर 2 घंटे के लिए आटा रख दें।
-----------------------------

(न्यूट्री के लिए सामग्री)
पानी - 550 मिलीलीटर
चाय बैग - 1
सोया चंक्स - 100 ग्राम
तेल - 45 मिलीलीटर
मक्खन - 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 100 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1/2 चम्मच
किचन किंग मसाला - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
पेपिका - 1/4 चम्मच
सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
कैचअप - 1 बड़ा चम्मच

(सोया चंक्स करें तैयार)
1. एक पैन में 550 मिलीलीटर पानी गर्म करें और उसमें 1 टी बैग तथा 100 ग्राम सोया चंक्स डालकर उबाल लें। पानी से निकाल इसे ठंडा होने दें।
2. एक पैन में 45 मिलीलीटर तेल तथा मक्खन गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट के लिए पकाएं।
3. 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह हिलाएं।  फिर प्याज भून लें। अब टमाटर प्यूरी डालकर  5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
4. इसमें नमक, काली मिर्च, धनिया पाऊडर,किचन किंग, लाल मिर्च तथा पेपरिकाडालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. फिर 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस,1 बड़ा चम्मच कैचअप डालकर फिर से मिलाएं।
6. अब इसमें उबले हुए सोया चंक्स डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7. 1 चम्मच सूखी मेथी डालकर फिर  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। इसे ठंडा करें। 
 
---------------------
(अन्य सामग्री)
सूखी मेथी - 1 चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच

(कुलचा करें तैयार)
1. आटे के पेडे़ बना इस हाथ की सहायता से बढ़ाएं।
2. उस पर सूखी मेथी की पत्तियां डालें।
3.  कांटे की मदद से इस पर छेक करें।
4. इसे गर्म तावे पर रखें और लगभग 10 -1 5 सैकेंडड तक पकाएं।
5. अब इसे बेकिंग ट्रे पर स्थानांतरित करें।
6. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस / 350 डिग्री फारेनहाइट तक गरम करें। 5 - 7 मिनट के लिए सेंक लें।
7. अब, इस पर मक्खन से ब्रशिंग करें।
8. तैयार न्यूट्री के साथ परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News