घर पर बनाएं होममेड KFC पनीर Zinger Burger

Thursday, May 31, 2018 - 05:48 PM (IST)

 पेश है स्वादिष्ट बर्गर की एक बहुत ही आसान  रेसिपी। वैसे तो यह बर्गर बड़ी ही आसानी से हर जगह मिल जाता है, मगर घर पर आप इसे  साफ सफाई से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि।

 

सामग्री
पनीर स्लाइस - 4
मिर्च-लहसुन पेस्ट - स्वाद अनुसार
मैदा - 145 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 30 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पीन
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
मैदा पेस्ट
तलने के लिए तेल 
मेयोनेज़ - 75 ग्राम
मिर्च-लहसुन पेस्ट - 2 टी स्पून
कैचअप - 2 टी स्पीन
बर्गर बन
सलाद (जिसमें आप पत्ता गोभी,खीरे,टमाटर,प्याज स्लाईस इस्तेमाल कर सकते हो)

तैयारी
1. सबसे पहले एक पनीर का टुकड़ा लें और उस पर मिर्च-लहसुन पेस्ट लगाकर फैलाएं।
2. इसके बाद इस पेस्ट वाले टुकड़े पर एक और पनीर का टुकड़ा रखें।
3. इसके बाद एक कटोरे में 145 ग्राम मैदा, 30 ग्राम कॉर्न फ्लोर, 1/2 टी स्पून नमक तथा 1/2 टी स्पीन  काली मिर्च पाऊडर डालकर इसे अच्छी तरह
मिलाएं।
4. अब मैदे की पेस्ट लें और उसमें पनीर के टुकड़े जिसपर पेस्ट लगी है डाले और इस प्रक्रिया को दो बार करें ताकि पनीर का टुकड़ा अच्छी तरह से मैदे
से कवर हो जाएं।
5. अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने फ्राई करें।
6. अब इन टुकड़ों को टिशु  पेपर पर निकाल कर अलग रखें।
7. अब एक कटोरे में 75 ग्राम मेयोनेज़, 2 टी स्पून मिर्च-लहसुन पेस्ट, 2 चम्मच कैचअप डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
8. अब तावा गर्म कर उस पर बर्गर बन रखें और हलका कुरकुरा होने तक गर्म करें।
9. इसके बाद बन को सैंटर से काट कर उसपर मेयोनेज़ पेस्ट लगाएं।
10. अब उस पर  तैयार पनीर टिक्की रखें।
11. इसके बाद सलाद डालकर बन के दूसरे टुकड़े को उबर रखें।
12.आपका बर्गर तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

 
 
 
 
 
 

Punjab Kesari

Advertising