मशहूर नॉर्थ इंडियन रेसिपी है दाल तड़का

Wednesday, Jan 16, 2019 - 01:29 PM (IST)

दाल तड़का एक मशहूर नॉर्थ इंडियन रेसिपी है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। वैसे तो दाल तड़का हर घर में बनने वाली कॉमन रेसिपी है। यह सबकी बहुत ही पसंदीदा रेसिपी है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
अरहर दाल - 160 ग्राम
चना दाल - 80 ग्राम
पानी - 450 मिलीलीटर
पानी - 850 मिलीलीटर
नमक - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
घी - 50 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 3
हींग - 1/4 टी स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
प्याज - 70 ग्राम
टमाटर - 110 ग्राम
नमक - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
धनिया पाऊडर - 1 टेबल स्पून
गर्म मसाला - 1 टेबल स्पून
सूखी मेथी - 1 टेबल स्पून
घी - 1 टेबल स्पून
जीरा - 1 टेबल स्पून
सूखी लाल मिर्च - 1
अदरक - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
प्याज - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च - 1 टेबल स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक कटोरे में अरहर तथा चना दाल को 450 मिलीलीटर पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद प्रेशर कुकर में 850 मिलीलीटर पानी, नमक तथा हल्दी डालकर  2 - 3 सीटी लगवाएं।
3. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। एक तरफ रख दें।
4. एक भारी कड़ाही में 50 मिलीलीटर घी गर्म करें। इसमें  जीरा सूखी लाल मिर्च तथा हींग डालकर भूनें।
5. अब अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
6. फिर प्याज भूनें। इसके बाद टमाटर डालें। अब  इसमें 1 चम्मच नमक, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
7. फिर  इसमें पकी हुई दाल डालें और अच्छे से मसल लें।  इसमें सूखी मेथी डालें और फिर से मिलाएं। 5 - 7 मिनट तक पकाएं। एक तरफ रख दें।
8. एक पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा तथा सूखी लाल मिर्च डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
9. इसके बाद अदरक, लहसुन डालें और 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। अब प्याज डालें।
10. फिर लाल मिर्च डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। तैयार दाल के ऊपर तड़का डालें। धनिए से गार्निश करें।
11. आपकी दाल तैयार है रोटी या चावल के साथ परोसें।
 

Sonia Goswami

Advertising