चाय के साथ लें Cookies का मजा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 12:01 PM (IST)

घर पर चाय के साथ कुछ न कुछ खाने के लिए तो चाहिए ही होता है। ऐसे में हम मार्कीट से कई महंगी-महंगी कुकीज खरीदकर लाते है। अगर इन्हें घर पर ही बना लिया जाए तो कितना अच्छा है। तो देर किस बात की आज हम आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं कुकीज--

सामग्री
गुड़ पाऊडर - 200 ग्राम
गेहूं का आटा - 450 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1/2 चम्मच
घी - 240 मिलीलीटर
दूध - 200 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक कटोरे में गुड़ पाऊडर,  गेहूं का आटा, नमक, बेकिंग पाऊडर तथा घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. अब दूध डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
3. पूरे आटे का पेड़ा बना मोटी रोटी बेल लें। 
4. एक सर्कल मोल्ड लें और इससे छोटी सर्कल काट लें।
5. इसे एक बेकिंग ट्रे पर रखें।
6. ओवन को 320 डिग्री फारेनहाइट / 160 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 15-20 मिनट के लिए सेंक लें।
7. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एक वायुरोधी कंटेनर में स्टोर कर रखें।
---------------------------
अदरक गुड़ से बनाएं कुकीज़

 

सामग्री
गेहूं का आटा - 425 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
अदरक पाऊडर - 2 चम्मच
दालचीनी पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
गुड़ पाऊडर - 200 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
वनिला  एक्सट्रेक्ट   - 2 चम्मच
अंडे - 4
मक्खन - 200 ग्राम

तैयारी
1. एक कटोरे में गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा, अदरक पाऊडर,  दालचीनी पाऊडर,नमक, गुड़ तथा  बेकिंग पाऊडर  मिलाएं।
2. अब वनिला एक्सट्रेक्ट,अंडे तथा मक्खन डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
3. प्लास्टिक की चादर से लपेटें।
4. 30 मिनट के लिए ठंडा करें।
5. आटा का बड़ा पेड़ा बनाएं और उसे बेल लें।
6. एक सर्कल मोल्ड लें और इससे छोटी सर्कल काट लें।
7. इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
8. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 10-15 मिनट के लिए सेंक लें।
9. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एक वायुरोधी कंटेनर में स्टोर करें।
--------------------------
ओट्स बादाम शहद कुकीज

 

सामग्री
ओट्स - 200 ग्राम
बादाम - 80 ग्राम
गेहूं का आटा - 180 ग्राम
नारियल - 40 ग्राम
गुड़ पाऊडर - 150 ग्राम
शहद - 160 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
दालचीनी पाऊडर - 1 चम्मच
तेल - 110 मिलीलीटर

तैयारी
1. सबसे पहले ब्लेंडर में ओट्स तथा बादाम डालकर पीस लें।
2. इसे कटोरे में स्थानांतरित करें और उसमें गेहूं का आटा, नारियल, गुड़ पाऊडर, शहद, बेकिंग पाऊडर,बेकिंग सोडा, दालचीनी पाऊडर तथा 110 मिलीलीटर तेल डालकर मिलाएं।
3. अब अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इसे गेंद की तरह गोल करें।
4. फिर हाथों से थोड़ा सा फ़्लैट करें।
5. इसे बेकिंग ट्रे पर रखें।
6. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 10 मिनट के लिए सेंक लें।
7. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एक वायुरोधी कंटेनर में  स्टोर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami