भारतीय पंजाबी व्यंजन है दही लासूनी चिकन टिक्का

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 12:07 PM (IST)

दही लासूनी चिकन टिक्का

आज हम आपके लिए लाएं हैं तीन तरह की चिकन रेसिपी। इन्हीं में से एक है टिक्का एक भारतीय पंजाबी व्यंजन है। जो बोनलेस चिकन से तैयार की जाती है।   

सामग्री
चिकन बोनलेस - 400 ग्राम
दही - 80 ग्राम
लहसुन - 2 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
काजू पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
प्रोसेस्ड चीज़ - 1 1/2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 1 चम्मच
काला नमक - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
मक्खन - ब्रशिंग के लिए

तैयारी
1. 400 ग्राम चिकन लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें, 80 ग्राम दही, 2 चम्मच लहसुन, 1 चम्मच अदरक पेस्ट, 1 1/2 चम्मच काजू पेस्ट, 1 चम्मच नमक, 1 1/2 चम्मच प्रोसेस्ड चीज़ , 2 चम्मच धनिया, 1 चम्मच हरी मिर्च डालें, 1 चम्मच ताजा क्रीम, 1/2 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच गर्म मसाला तथा 1/2 चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं और रात भर रख दें।
3. रात भर रखने के बाद सुबह चिकन के टुकड़े सीखों पर लगाएं और बेकिंग ट्रे पर रखें। मक्खन के साथ ब्रशिंग करें।
4. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 20-25 मिनट के लिए सेंक लें।
5. उस पर नींबू निचोड़ें।
6. हरी चटनी के साथ गर्मा गर्म परोसें।
---------------------
चिकन टिक्का

सर्विंग्स - 3 - 4

सामग्री
जीरा - 1 बड़ा चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
सूखी मेथी की पत्तियां - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 2 चम्मच
मिंट सॉस - 1 चम्मच
पेपरिका - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 40 मिलीलीटर
नींबू का रस - 1 चम्मच
पानी - 80 मिलीलीटर
बोनलेस चिकन - 500 ग्राम

तैयारी
1. एक कटोरे में चिकन को छोड़कर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। 500 ग्राम बेनालेस चिकन मिलाएं।
और 1 घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
2. इसके बाद सीखों में लगाएं ओवन को 400 डिग्री फ़ारेनहाइट / 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 15-20 मिनट के लिए सेंक लें।
3. गर्मा-गर्म परोसें।
------------------------------
Schezwan चिकन Tikka

 

सामग्री
चिकन - 320 ग्राम
शेजवान सॉस - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 90 ग्राम (लाल, पीला, हरा)
प्याज - 40 ग्राम
मेयोनेज़ - 80 ग्राम
तेल

तैयारी
1. एक कटोरे में 320 ग्राम चिकन , 50 ग्राम शेजवान सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. 90 ग्राम शिमला मिर्च (लाल, पीला, हरा), 40 ग्राम प्याज डालकर  अच्छी तरह मिलाएं।
3. 15 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
4. एक कटोरे में 80 ग्राम मेयोनेज़, शेजवान सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. सीखों में veggies और चिकन डालें।
6.  मध्यम  आंच पर ग्रिल गर्म करें  और सीखों के रखें ।
7.  ब्राऊन होने तक पकाएं।
8. परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami