खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है क्रीमी मुर्ग काली मिर्च
punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 12:54 PM (IST)
क्रीमी मुर्ग काली मिर्च घर पर किसी भी खास मौके या पार्टी में बनाया जा सकता है और आप अपने मेहमानों का दिल जीत सकते है यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
सामग्री
बोनलेस चिकन - 700 ग्राम
लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 3/4 चम्मच
लौंग पाऊडर - 1 चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/2 चम्मच
काजू - 100 ग्राम
गर्म पानी - 100 मिलीलीटर
घी - 50 ग्राम
लौंग - 6
इलायची - 4
तेज पत्ता - 1
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
उबले प्याज पेस्ट - 100 ग्राम
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 100 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
दही - 500 ग्राम
ताजा क्रीम - 120 ग्राम
सूखी मेथी की पत्तियां - 2 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए
काली मिर्च - सजावट के लिए
तैयारी
1. सबसे पहले कटोरे में चिकन में अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाऊडर, लौंग
पाऊडर तथा इलायची पाऊडर अच्छी तरह से मिलाकर 15 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
2. इसे एक बेकिंग ट्रे में स्थानांतरित करें और समान रूप से फैलाएं।
3. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 30 - 35 मिनट के लिए सेक लें।
4. इसके बाद ब्लेंडर में काजू पीस लें। इसे कटोरे में स्थानांतरित करें। 100 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं।
एक तरफ रखें।
5. एक भारी कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें लौंग, इलायची तथा तेज पत्ता जालकर भूनें।
6. अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। फिर उबले प्याज पेस्ट डालकर पकाएं।
7. इसके बाद धनिया पाऊडर,जीरा पाऊडर तथा गर्म मसाला मिलाएं।
8. अब टमाटर प्यूरी, नमक, काली मिर्च तथा हरी मिर्च मिलाएं।
9. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
10. 500 ग्राम दही मिलाएं। फिर काजू पेस्ट डालकर इसे उबालें।
11. अब बेक्ड चिकन मिलाएं। ताजा क्री तथा 2 चम्मच सूखी मेथी की पत्तियां मिलाएं।
12. मध्यम गर्मी पर 5 से 7 मिनट के लिए कुक करें।
13. धनिया और काली मिर्च के साथ गार्निश करें।
14. रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।