नाम से नहीं स्वाद से जाना जाता है चूर चुर नान

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 01:25 PM (IST)

आज हम आपके लिए लाएं हैं चूर चुर नान की रेसिपी। जी हां इसका नाम सुनने में आपको हैरानी होगी लेकिन खाने में ये बेहद स्वाद है। आईए जानते हैं इसकी विधि।
 

सामग्री
(डोह के लिए)
मैदा - 450 ग्राम
दूध - 60 मिलीलीटर
बेकिंग सोडा - 2 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
दही - 125 ग्राम
पानी - 140 मिलीलीटर
घी - 2 चम्मच

(भराई के लिए)
Grated पनीर - 230 ग्राम
प्याज - 145 ग्राम
धनिया - 1 1/2 चम्मच
पुदीना - 1 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
धनिया बीज - 1 1/2 चम्मच
अनारदाना पाऊडर - 1 1/2 चम्मच
आमचूर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
अजवायन - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
घी
पुदीना
धनिया

तैयारी
(पहले डोह तैयार करें)
1. एक कटोरे में घी को छोड़कर सभी अवयवों को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।
2. 2 चम्मच घी डाले इससे आटा और मुलायम हो जाएगा।
3. 1 घंटे के लिए आटा रख दें।

इस तरह बनाएं नान 
1. एक कटोरे में सभी अवयवों को  अच्छी तरह मिलाएं।
2. आटे को अपने हाथों से फ़्लैट करें और इसपर घी लगाएं।
3. दोनों तरफ से मोड़ें और फिर घी लगाएं।
4. फिर से मोड़ें और आटे को बराबर भागों में विभाजित करें।
5. इसके पेड़े बनाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
6. अब एक-एक कर पेड़ों को हाथ से फ्लैट करें।
7. सैंटर में पनीर मिश्रण रखें और किनारों को पूरी तरह से सील करें।
8. इसके ऊपर पुदीना और धनिया रखें।
9. इसे अपने हाथ से फैलाएं।
10. इसे गर्म तावे पर रखें और कांटे से हलके छेक करें।
11. मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
12. इसे तवे से हटा दें और बेकिंग ट्रे पर रखें।
13. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस / 350 डिग्री फारेनहाइट तक गरम करें। 8 - 10 मिनट के लिए सेक लें।
14. इसे ओवन से हटा दें और मक्खन से ब्रशिंग करें।
15. अपने हाथों से नान क्रश करें।
16. चने के साथ गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News