लो कैलरी फूड के ऑप्शन्स हैं सलाद

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 05:21 PM (IST)

अगर आप कैलरी कॉन्शस हैं और लो कैलरी फूड के ऑप्शन्स तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी डिश जिसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। फिर चाहे वह ब्रेकफस्ट हो, लंच या फिर
डिनर… फाइबर से भरपूर यह सलाद बेहद टेस्टी है। आप जरुर ट्राई करें।

Chopped Thai Salad
सामग्री
पीनट बटर - 120 ग्राम
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
तिल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच
Sriracha चिली सॉस - 30 ग्राम
Purple cabbage- 300 ग्राम
शिमला मिर्च - 300 ग्राम
ककड़ी - 140 ग्राम
गाजर - 140 ग्राम
मूंगफली - 100 ग्राम
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच

तैयारी
-सबसे पहले मिक्सिंग बाउल में, पीनट बटर, नींबू का रस, सोया सॉस, लहसुन, तिल का तेल, शहद तथा
Sriracha चिली सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद सारी  सब्जियों को मिलाएं और परोसें।
-------------------------
 Quinoa Apple Salad With Lemon Vinaigrette
 

सामग्री
 जैतून का तेल - 40 मिलीलीटर
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच
Balsamic सिरका - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
Lettuce- 300 ग्राम
Cooked quinoa  - 400 ग्राम
हरा सेब - 250 ग्राम
अनार - 200 ग्राम
Goat पनीर - 200 ग्राम

तैयारी
-सबसे पहले कटोरे में जैतून का तेल, नींबू का रस,  लहसुन, शहद, सिरका, नमक, काली मिर्च को
 अच्छी तरह मिलाएं।
-फिर लेट्यूस, क्विनोआ, सेब,  पनीर तथा तैयार मिश्रण डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। परोसें।
-----------------------
पनीर टिक्का सलाद
 

सामग्री
दही - 115 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
आमचूर पाउडर - 1 चम्मच
काला नमक - 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 1 चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
पनीर - 300 ग्राम
ब्राउन ब्रेड स्लाइस
तेल - 1 चम्मच
दही - 175 ग्राम
पुदीना - 17 ग्राम
नींबू ज़ेस्ट - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
शहद - 1 चम्मच
सिरका - 1 चम्मच
Romaine lettuce - 85 ग्राम
लेट्यूस - 240 ग्राम
प्याज - 85 ग्राम
ककड़ी - 90 ग्राम
शिमला मिर्च - 90 ग्राम
तेल - 1 चम्मच

तैयारी
- बाउल में दही, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा , गर्म मसाला, आमचूर, काला नमक, नमक,अदरक लहसुन पेस्ट, तेल तथा  धनिया मिलाएं। पनीर मिलाएं।
-15 - 20 मिनट के लिए मेरिनेट करें। 2 ब्राउन ब्रेड स्लाइस लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
-एक पैन में  तेल गर्म करें, ब्रेड के टुकड़े डालें और मध्यम आंच पर
पकाएं। इसे गर्मी से हटाएं और एक तरफ रख दें।
-ग्रिल पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें मैरीनेट किया हुआ पनीर डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह चारों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
- इसे गैस से हटाएं और बोर्ड पर रखें। इसे टुकड़ों में काटें और एक तरफ रख दें।
- कटोरे में दही, पुदीना डालें और प्यूरी बनाएं।
-इस प्यूरी को एक मिक्सिंग बाउल में ट्रांसफर करें। इसमें लेमन जेस्ट, नींबू का
रस, नमक, काली मिर्च, शहद, सिरका मिलाएं और इसे अच्छे
से मिक्स करें।
-  रोमेन लेट्यूस, लेटस,  प्याज, खीरा, तथा शिमला मिर्च डालकर  अच्छे से मिलाएं। इसमें एक चम्मच तेल डालें और फिर से मिलाएं।
-सलाद को सर्विंग डिश में ट्रांसफर करें।  इस पर टोस्ट ब्रेड के टुकड़े और पका हुआ पनीर डालें। परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News