बरसाती मौसम बनाएं गर्मा गर्म पकोड़े

Thursday, Feb 07, 2019 - 05:27 PM (IST)

पकोडा सम्पुर्ण उत्तर भारत मे बहुत स्वादिष्ट और प्रसिद्ध नमकिन व्यजन है,यह अनेक प्रकार से बनाया जाता है। अनेक प्रकार की सब्जीयों से बना कर मौसम अनुसार विभिन्न प्रकार की चटनियों के साथ खाया जाता
है। आइए जानते हैं 4 तरह के पकोड़े की रेसिपी जो आपके बरसाती मौसम को खुशनुमा बना देगी।

मेथी पकोड़ा
सामग्री
मेथी के पत्ते - 100 ग्राम
बेसन - 250 ग्राम
हरी मिर्च - 2 चम्मच
अदरक - 2 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
तलने के लिए तेल

तैयारी

1. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाऊल में सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
2. एक भारी कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और  इन्हें गोल्डन ब्राऊन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
3.पकोड़े तैयार हैं। इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें और कैचअप के साथ परोसें।
-----------------
Chinese पकोड़ा

सामग्री
कैचअप - 2 बड़े चम्मच
मिर्च लहसुन की चटनी - 1 बड़ा चम्मच
सोया सॉस - 1 चम्मच
सिरका -1 चम्मच
गोभी - 100 ग्राम
हरे प्याज - 60 ग्राम
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 10 ग्राम
सोया सॉस - 1 चम्मच
सिरका - 1/2 चम्मच
कॉर्न स्टार्च - 25 ग्राम
मैदा- 6 बड़े चम्मच
नमक -1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच

तैयारी
1. एक मिक्सिंग बाऊल में 2 बड़े चम्मच कैचअप, लहसुन की चटनी, सोया सॉस तथा सिरका मिलाएं।
2. एक अन्य मिक्सिंग बाऊल में गोभी, स्प्रिंग अनियन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया, सोया सॉस,
सिरका, कॉर्न स्टार्च, मैदा तथा नमक अच्छी तरह से मिलाएं और 10 मिनट आराम पर रखें।
3. अब इसमें काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लें और एक छोटी सी गेंद
बनाएं।
4. एक भारी कड़ाही में  तेल गर्म करें और इसे सुनहरा डीप फ्राई करें। अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकालें और
परोसें।
-----------------

खस्ता प्याज पकोड़ा

सामग्री
प्याज - 320 ग्राम
नमक - 2 चम्मच
बेसन - 160 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
धनिया -2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
चाट मसाला - 2 चम्मच
पानी - 100 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक मिक्सिंग बाऊल में प्याज में नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें। 
2. इसके बाद बेसन, हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, गर्म मसाला, हल्दी, धनिया पाऊडर तथा चाट मसाला डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
3. 100 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे  डीप फ्राई करें।  कैचअप के साथ  परोसें।
----------------------
कुरकुरे कॉर्न पकोड़ा

सामग्री
स्वीट कॉर्न - 350 ग्राम
प्याज - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 2
जीरा - 1/2 चम्मच
बेसन - 50 ग्राम
चावल का आटा - 50 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर - 1/2 छोटा चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
हल्दी -1/4 चम्मच
धनिया पत्ती - 1 चम्मच
तैयारी
1. सबसे पहले ब्लेंडर में स्वीट कॉर्न डालें और फेंटें। इसे कटोरे में डालें। इसमें प्याज, 2 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच जीरा,  बेसन, चावल का आटा,  गर्म मसाला, लाल मिर्च पाऊडर, अदरक-लहसुन
का पेस्ट, नमक, हल्दी तथा धनिया पत्ती मिलाएं।
2. एक भारी कड़ाही में  तेल गर्म करें और क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। इसे
अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकालें और परोसें।
 

Sonia Goswami

Advertising