घर पर आसानी से बनाई जा सकती है चिली लाइम ग्रिल्ड फिश

Wednesday, Jun 27, 2018 - 09:31 AM (IST)

फिश खाने के शौकिनों के लिए आज हम लाएं हैं चिली लाइम ग्रिल्ड फिश की रेसिपी। आइए जानते हैं इसकी विधि।


सामग्री
तेल - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
ओरेग्नो - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 1/2 चम्मच
मछली - 350 ग्राम
घी - 45 मिलीलीटर

तैयारी
1.  कटोरे में घी को छोड़कर सभी अवयवों को  अच्छी तरह मिलाएं।
2.  मछली को 1 घंटे के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
3.  एक grilled पैन में 45 मिलीलीटर घी गरम करें।
4. मसालेदार मछली के टुकड़े उस पर रखें और सुनहरे भूरे होने तक पकाएं।
5. गर्मा गर्म परोसें।
 

Sonia Goswami

Advertising