चिकन टिक्का कराही बनाने की आसान विधि

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 12:01 PM (IST)

आज हम जानेंगे घर में चिकन टिक्का बनाने की आसान विधि, तो चलिए जानते हैं इसकी विधि।  हर नॉन वेजीटेरियन इन्सान को चिकन बहुत पसंद होता है, लेकिन हमेशा एक तरह का चिकन हमारे मूड की बैंड भी बजा सकता है। इसलिए हमे स्वाद में बदलाव लाना चाहिए।

सामग्री
लाल मिर्च - 1/2 बड़ा चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 बड़ा चम्मच
भुना हुआ जीरा - 1 चम्मच
धनिया बीज - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
दही - 170 ग्राम
ताजा क्रीम - 130 ग्राम
नींबू का रस - 45 मिलीलीटर
बोनलेस चिकन - 500 ग्राम
चारकोल - 1
घी - 1 चम्मच
तेल - 45 मिलीलीटर
अदरक लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
टमाटर - 250 ग्राम
पानी - 150 मिलीलीटर
हल्दी - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 2 चम्मच
जीरा - 1 1/2 चम्मच
धनिया - 1 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
अदरक - 15 ग्राम
हरी मिर्च - 3
सूखी मेथी - 1/2 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में लाल मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स, भुना हुआ जीरा, धनिया बीज,अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, दही, ताजा क्रीम, नींबू का रस तथा चिकन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। और 30 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।  
2. एक अन्य बर्तन में मसालेदार चिकन डालकर तब तक पकाएं जब तक वे ड्राई न हो जाए।
3. पकने के बाद इस कटोरे में स्थानांतरित करें, इसके ऊपर एक एल्यूमीनियम पन्नी कटोरा रखें। उस पर जलता चारकोल रखें, उस पर 1 चम्मच घी डालें और ठक दें ताकि चिकन में स्मोकी स्वाद आ जाए।
4.एक दूसरे बर्तन में 45 मिलीलीटर तेल गरम करें और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
5. अब टमाटर तथा पानी डालकर ढक्कन के साथ इसे कवर कर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
6. ढक्कन खोलें और टमाटर का छिलका  हटा दें। अब टमाटर को मैश करें।
7. इसमें हल्दी डालें। फिर लाल मिर्च,चिल्ली फ्लेक्स, जीरा, धनिया  बीज तथा नमक  डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
8. अब इसमें पका हुआ चिकन डालें। 15 ग्राम अदरक, 3 हरी मिर्च डालें और कम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
9. 1/2 चम्मच सूखी मेथी डालें। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
10. नान, रोटी या चावल के साथ गर्मा-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News