चिकन स्प्रिंग रोल बनाने में आसान

Wednesday, Jan 09, 2019 - 05:30 PM (IST)

चिकन स्प्रिंग रोल बनाने में आसान हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 

सामग्री
पानी - 800 मिलीलीटर
बोनलेस चिकन - 400 ग्राम
तेल - 20 मिलीलीटर
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
अंडा - 1
प्याज - 100 ग्राम
गाजर - 50 ग्राम
गोभी - 50 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 2 बड़े चम्मच
स्प्रिंग रोल शीट
अंडा  फैंटा हुआ
तलने के लिए तेल
कैचअप - 50 ग्राम
शेज़वान सॉस - 30 ग्राम
सिरका - 1 बड़ा चम्मच
पीसी चीनी - 1/2 चम्मच

तैयारी
1.सबसे पहले एक कड़ाही में 800 मिलीलीटर पानी गर्म करें और चिकन उबाले।
2.इसे पानी से निकालें और चिकन को  टुकड़ों में काटें। एक तरफ रख दें।
3. एक कड़ाही में 20 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें लहसुन-अदरक डालकर 2 - 3 मिनट तक हिलाएं।
4. एक अंडा मिलाएं मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
5. फिर प्याज भूनें। अब  इसमें गाजर तथा गोभी डालें और 5 - 7 मिनट के लिए भूनें।
6. इसमें उबला हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
7. इसमें काली मिर्च, सोया सॉस तथा धनिया डालकर  मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
9. स्प्रिंग रोल शीट लें और एग से ब्रशिंग करें।
10. इस पर तैयार चिकन स्टफिंग रखें।
11. स्प्रिंग रोल शीट को साईड से फोल्ड करें और अंडे  से ब्रश करें।
12. इसे पूरी तरह से रोल कर डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकालें।
13. एक कटोरी में कैचअप, शेज़वान सॉस, सिरका तथा पाऊडर चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
14. तैयार सॉस  के साथ परोसें।

Sonia Goswami

Advertising