चिकन सीख कबाब

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 03:57 PM (IST)

अधिकतर लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद होता हैं। लोग अलग-अलग तरीके से चिकन बनाते हैं। आज हम आपको चिकन सीख कबाब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। 

सामग्री
- 450 ग्राम चिकन(पिसा हुआ)
- 40 ग्राम प्याज
- 1/2 टीस्पून लहसुन
- 15 ग्राम अजवाइन
- 1/4 टीस्पून दालचीनी
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला
- 2 टीस्पून दही
- 1/2 टीस्पून नमक
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च
- 1/4 टीस्पून जायफल
- 1/8 टीस्पून लाल मिर्च
- तेल

विधि
1. एक बाउल में चिकन, प्याज, अजवाइन, लहसुन, दालचीनी, गरम मसाला, दही, नमक, काली मिर्च, जायफल और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

2. अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। 

3. अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लें। अब मिश्रण की बॉल्स बनाकर स्टिक में लगा लें। 

4.  अब इन्हें ओवन में 400°F/200°C पर 15-मिनट के लिए सेक लें। 

5. चिकन सीख कबाब तैयार है। इन्हें गरमा-गर्म सर्व करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News