चिकन ब्रेड पकोड़ा कभी खाया है आपने

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 05:10 PM (IST)

ब्रेड पकोड़ा तो आप ने कई बार खाया होगा लेकर आज हम लेकर आए हैं चिकन वाले ब्रेड पकोड़े की रेसिपी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चिकन  - 390 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
तेल - 15 मिलीलीटर
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 1/2 चम्मच
प्याज - 120 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
सिरका - 1 चम्मच
बेसन - 230 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
पानी - 300 मिलीलीटर
ब्रेड स्लाइस
तलने के लिए तेल

तैयारी
1.एक मिक्सिंग बाऊल में चिकन ,नमक तथा  काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। 20 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
2.एक पैन लें। उसमें 250 मिलीलीटर पानी डालें और मैरीनेट किया हुआ चिकन ब्रेस्ट डालें। इसे उबाल लें।
 धीरे से पलटें। इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 15 - 20 मिनट के लिए उबाल लें।
3.इसे पैन से निकालें और एक बोर्ड पर रखें। कांटे की मदद से मैश करें।
4.एक पैन में 15 मिलीलीटर तेल गरम करें। 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 1 - 2 मिनट तक चलाएं। फिर हरी मिर्च, प्याज डालें और  भूनें।
5.अब इसमें पका हुआ चिकन, नमक, लाल मिर्च तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6.1 चम्मच सिरका  मिलाएं। मध्यम आंच पर कुक करें। इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
7.एक मिक्सिंग बाऊल में बेसन, नमक, लाल मिर्च, हल्दी तथा 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं।
8.एक मोटी बैटर बनाने के लिए 300 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
9.अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर पका हुआ चिकन मिश्रण रखें। इसे समान रूप से फैलाएं।
10.इसे ब्रेड के एक और स्लाइस के साथ कवर करें। त्रिकोण बनाने के लिए इसे काटें।
11.टुकड़ा ले और तैयार धोल से कोट करे तेल में तलें।
12. टिशू पेपर पर निकालें और परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News