घर पर ट्राई करें दो तरह के बर्गर

Tuesday, Feb 19, 2019 - 02:28 PM (IST)

चिकन खाने के शाैकीन लाेग घर पर Butter Chicken Burger ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी और बनाने में भी अासान है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
बेक्ड चिकन ब्रेस्ट- जरूरत अनुसार
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
प्याज का पेस्ट - 245 ग्राम
धनिया पाऊडर - 1 छोटा चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 1 छोटा चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
टमाटर पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
फ्रैश क्रीम - 80 ग्राम
बर्गर बन - जरूरत अनुसार
दही - स्वादानुसार
टमाटर स्लाइस -स्वादानुसार
प्याज स्लाइस - स्वादानुसार
पुदीने की चटनी - स्वादानुसार 

विधिः-
1. सबसे पहले बेक्ड चिकन ब्रेस्ट लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. मध्यम आंच पर एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें। 
3. इसके बाद इसमें 245 ग्राम प्याज का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें।
4. अब इसमें 1 छोटा चम्मच धनिया पाऊडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाऊडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच नमक और 1/4 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. पैन में 2 बड़े चम्मच टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
6. इस मिश्रण में 80 ग्राम फ्रैश क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स करें।
7. बाद में इसमें बेक्ड चिकन ब्रेस्ट डालकर मिला लें और इसे एक तरफ रख दें।
8. एक बर्गर बन लें और उस पर दही फैलाएं। फिर इसके ऊपर टमाटर और प्याज की स्लाइस रखें। 
9. इसके बाद बन पर पका हुआ चिकन और पुदीने की चटनी डालकर दूसरे बन के साथ कवर कर देें।
10. आपका बटर चिकन बर्गर तैयार हैं। इसे सर्व करें।
 

Sonia Goswami

Advertising