उबले अंडे की भुर्जी क्या खाई है कभी

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 11:18 AM (IST)

अब तक आपने कच्चे अंडे की भुर्जी का स्वाद तो कई बार लिया होगा। इस बार इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट लाएं और बनाएं उबले अंडे की भुर्जी। पेश है इसकी झटपट रेसिपी -

सामग्री
पानी - 700 मिलीलीटर
अंडे - 7
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हींग - 1/4 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
प्याज - 145 ग्राम
टमाटर - 170 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1/2 टी स्पून
सूखी आम पाऊडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन में 700 मिलीलीटर पानी गर्म करें, 5 अंडे डालकर 5-10 मिनट के लिए उबालें।
2. इसे पानी से हटा दें और अंडे छीलें। इसे टुकड़ों में काट लें।
3.  एक कटोरे में स्थानांतरित करें और एक तरफ रखें।
4.  कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें  जीरा तथा हींग डालकर भूनें।
5. इसमें लहसुन पेस्ट तथा हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
6. फिर पारदर्शी होने तक प्याज भूनें। टमाटर डालकर पकाएं।
7. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं।  लाल मिर्च,  नमक, धनिया पाऊडर, आमचूर पाऊडर तथा गर्म मसाला मिलाएं।
9. अब, इसमें उबले हुए अंडे  मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
10. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।  रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News