गोश्‍त के साथ कभी चखा है भिंडी का स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 04:25 PM (IST)

भिंडी गोश्‍त एक नॉन वेजिटेरियन पाकिस्‍तानी रेसिपी है। गोश्‍त के साथ ढेर सारे मसालों के साथ भिंडी मिला कर इसे पकाया जाता है, जिससे इसका स्‍वाद काफी अच्‍छा लगता है। आइए जानते हैं इसकी विधि। 

सामग्री
तेल - 50 मिलीलीटर
भिंडी- 500 ग्राम
घी - 2 चम्मच
जीरा - 1 बड़ा चम्मच
दालचीनी छड़ी - 2
ब्लैक इलायची - 4 फली
काली मिर्च के टुकड़े 8 -10
प्याज - 240 ग्राम
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 3 - 4
हल्दी - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 200 ग्राम
मटन - 600 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
धनिया- गार्निंशिंग के लिए
 

तैयारी
1. एक बर्तन में 50 मिलीलीटर तेल गरम करें और  500 ग्राम भिंडी को भूनें और एक तरफ रख दें।
2. एक कुकर में 2 चम्मच घी गरम करें और जीरा, दालचीनी, इलायची,  काली मिर्च के टुकड़े डालकर भूनें।
3. पारदर्शी होने तक 240 ग्राम प्याज डालें।
4. फिर अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
5. अब 3 - 4 हरी मिर्च डालकर हिलाएं।
6. हल्दी,धनिया डालें।
7. फिर टमाटर प्यूरी डालकर 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
8. अब मटन डालें।
9. 500 मिलीलीटर पानी,1 चम्मच लाल मिर्च, 2 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
10. भिंडी डालें,कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी लगवाएं।
11. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
12. 1 चम्मच गरम मसाला डालें  और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
13. धनिए के साथ गार्निश करें।
14. चावल के साथ गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News