बीटरूट पूरी विद  पनीर चना मसाला

Monday, Mar 11, 2019 - 12:49 PM (IST)

बीटरूट पूरी विद  पनीर चना मसाला सुनने में बेशक आपको अजीब लगे लेकिन ये खाने में बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे आसानी से बनाना जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
भीगे हुए छोले - 200 ग्राम
पानी - 1 लीटर
टी बैग- 1
तेज पत्ता- 1
लौंग - 4 
काली इलायची - 1  
हरी इलायची - 2 
दालचीनी  - 1
नमक - 1 चम्मच
देसी घी - 40 ग्राम
कारा वे सीड - 1 चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 280 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
आमचीर पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
पनीर - 240 ग्राम
पानी - 800 मिलीलीटर
चुकंदर - 350 ग्राम
मैदा - 300 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
अजवायन - 1/2 चम्मच
तलने के लिए तेल


तैयारी

-प्रेशर कुकर में 200 ग्राम भिगोए हुए छोले, 1 लीटर पानी, 1 टी बैग, 1 तेज पत्ता, लौंग, काली इलायची,  हरी इलायची,  दालचीनी  तथा नमक डालकर  4 सीटी तक पकाएं। और ठंडा होने दें।
-एक भारी कड़ाही में घी गर्म करें,कारा वे सीड, लहसुन, अदरक डालें और 1 - 2 मिनट तक चलाएं।
-फिर, 280 ग्राम प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें।
-अब टमाटर प्यूरी, हरी मिर्च डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-इसमें नमक, लाल मिर्च,  हल्दी, आमचूर पाऊडर,जीरा पाऊडर, धनिया पाऊडर,गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें 240 ग्राम पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-अब  पके हुए छोले डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें। इसे गैस से हटाएं।
-कड़ाही में 800 मिलीलीटर पानी, 350 ग्राम चुकंदर डालें और उबाल लें। मध्यम आंच पर 8 - 10 मिनट के लिए उबाल लें।
-इसे  ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और चिकनी पेस्ट बनाएं।
- मिक्सिंग बाऊल में मैदा, नमक तथा अजवायन डालें इसमें मिश्रित प्यूरी डालें और  नरम आटा गूंथ लें।
-आटे को 20 मिनट के लिए आराम दें। रोटी बोर्ड पर कुछ तेल लगाएं। आटे से एक बॉल लें और इसे चपटा करें।
-एक भारी कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और डीप फ्राई करें। इसे टिशू पेपर पर निकालें।
-तैयार पनीर चना मसाला के साथ परोसें।


 

Sonia Goswami

Advertising