संडे को ट्राई करें अंडा घोटाला रेसिपी

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 10:22 AM (IST)

सुनकर चाहे आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन अंडा घोटाला खाने में बेहद स्वाद होता है। इसलिए संडे को नाश्ते में जरुर ट्राई करें। आइए जानते हैं इसकी विधि।
 

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
अंडा - 1
नमक - 1/4 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज - 80 ग्राम
टमाटर - 70 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
धनिया - 10 ग्राम
पानी - 50 मिलीलीटर
उबले हुए अंडे - 3
पानी - 80 मिलीलीटर
गार्निशिंग के लिए उबले अंडे - कद्दूकस किए 
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें, 1 अंडा डालकर फैलाए उसके ऊपर 1/4 चम्मच नमक तथा 1/4 चम्मच काली मिर्च छिड़कें लेकिन हिलाए नहीं और 2-3 मिनट के लिए कुक करें और अलग रख दें।
2. एक पैन में 2 चम्मच मक्खन गरम करें, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
3. पारदर्शी होने तक 80 ग्राम प्याज भूनें।
4. फिर 70 ग्राम टमाटर  मुलायम होने तक पकाएं।
5. इसके बाद 1/4 चम्मच हल्दी,1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाऊडर, 1 चम्मच जीरा पाऊडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/4 चम्मच काली मिर्च तथा 1/2 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
6. 10 ग्राम धनिया डालकर मिलाएं, फिर 50 मिलीलीटर पानी डालकर पूरे मसाले को मैशर की सहायता से मैश कर लें।।
7. 3 उबले हुए अंडे लें और कद्दूकस कर पैन में डालें और 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. 80 मिलीलीटर पानी डालें।
9. अब एक अंडे से बना आमलेट इसमें तोड़ कर मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
10. उबले हुए अंडे और धनिए के साथ गार्निश करें।
11. रोटी या ब्रैड के साथ परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News