आलू मेथी

Saturday, Nov 26, 2016 - 06:18 PM (IST)

सर्दी में लोग सरसों का साग या मेथी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको आलू मेथी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। 


सामग्री 

 - 1 टेबलस्पून तेल 
 - 3/4 चम्मच जीरा
 - 1 चम्मच लहसुन
 - 1/8 चम्मच हींग 
 - 500 ग्राम आलू 
 - 1/8 चम्मच हल्दी 
 - 30 मिलीलीटर पानी 
 - 1 चम्मच नमक 
 - 1/4 चम्मच गरम मसाला 
 - 375 ग्राम मेथी 
 - 1 चम्मच हरी मिर्च

विधि 

1. गर्म आंच पर एक पैन रखें और उसमें 1 टेबलस्पून तेल, 3/4 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून लहसुन और 1/8  हींग डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। 
2. अब इसमें 500 ग्राम आलू , 1/8 टीस्पून हल्दी, 30 मि. ली पानी डालकर चलाएं। 
3. इसे 8-10 पके के लिए रखे। जब तक अच्छे से ब्राउन कुरकुरे न हो जाएं।  
4. अब पैन में 1/4 टीस्पून गर्म मसाला, 375 ग्राम मेथी के पत्ते, 1 टीस्पून हरी मिर्च डालकर अच्छे से चलाएं।  
5. इसे 5-6 मिनट पकाए। 
6. गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Advertising