आलू चिकन कबाब से बनाए संडे मजेदार

Friday, Jul 13, 2018 - 11:36 AM (IST)

आलू चिकन कबाब  आसानी से बन जाते है, इसमें बहुत फ्लेवर मौजूद होते है। बच्चे इस खाने को पसंद करते है। आपको इस रेसिपी को इस सन्डे जरूर घर पर बनाना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी विधि। 

सामग्री
पानी - 1.5 लीटर
चिकन ब्रैस्ट- 400 ग्राम
उबले मैश आलू - 500 ग्राम
प्याज - 120 ग्राम
लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
अदरक पेस्ट - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच
मिंट - 2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 1 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
फैंटे हुए अंडे
ब्रेडक्रम्ब्स
तेल -  फ्राइंग के लिए

तैयारी
1. भारी पॉट में 1.5 लीटर पानी गरम करें और उसमें 400 ग्राम चिकन डालकर उबाल लें।
2. चिकन को पकने तक उबाल लें।
3. इसे पानी से हटा दें और कांटे की मदद से चिकन को तोड़ दें।
4. इसे एक कटोरे में स्थानांतरित करें और 500 ग्राम उबले मैश आलू, प्याज, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट,  हरी मिर्च,  धनिया,पुदीना, नमक, जीरा पाऊडर, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च पाऊडर तथा नींबू का रस डालकर सारी सामग्री अच्छी तरह मिलाएं।
5. अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इसे कटलेट में आकार दें।
6. फैंटे अंडे में कटलेट को डाले फिर ब्रेडक्रम्ब्स में डालें।
7. पैन में तेल गरम कर इसे फाई करें।  
8. टिशू पेपर पर निकालें।
9. धनिए के साथ गार्निश करें।
10. चटनी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising