अचारी स्वाद वाला लच्छा परांठा

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 10:56 AM (IST)

अचारी लच्छा परांठा, अचार के स्वाद वाला कई परतों का परांठा है। अगर आप आमतौर पर खाएं जाने वाले परांठे और अचार को नए तरह से खाना चाहते हैं तो इस अचारी लच्छे परांठे को जरूर खाकर देखिए। ये आपको नया स्वाद देगा। आइए जानते हैं इसकी विधि।
 

 

सामग्री
गेहूं का आटा - 300 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
पानी - 150 मिलीलीटर
अचार मसाला
तेल - ब्रशिंग के लिए

 

तैयारी

1.एक कटोरे में गेहूं का आटा, नमक, तेल तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए आटा रख दें।
2.आटे से रोटी बनाएं और उस पर अचार का मसाला फैलाएं।
3.फिर इसे स्ट्रिप्स में फोल्ड करना शुरू करें और इसे गोल आकार में वापस रोल करें।
4.इस तरह रोल करें कि इसका आकार लच्छे परांठे का आ जाए।
5.अब इसे गर्म तवे पर रखें और कम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
6.इसे धीरे-धीरे फ़्लिप करें और उस पर कुछ तेल फैलाएं। 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
7.फिर फ़्लिप करें और दूसरी तरफ कुछ तेल फैलाएं।
8.कुक करें जब तक यह दोनों तरफ भूरा न हो जाए।
9.दही के साथ गर्मा गर्म परोसें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News