चटनी बढ़ा देती है खाने का स्वाद

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 03:45 PM (IST)

खाने में चटनी को काफी अहम माना जाता है। आमतौर पर कई घरों में खाने के साथ अलग-अलग तरीके से चटनी बनाकर खाने के साथ परोसी जाती हैं साउथ इंडियन खाने की बात करें तो इडली, डोसा, उत्तपम आदि के साथ कई तरह की चटनी परोसी जाती है। आज हम आपके लिए लाएं हैं कई तरह की चटनी की रेसिपी। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।


लहसुन की चटनी

 
सामग्री
लहसुन - 155 ग्राम
नमक - 1 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 60 मिलीलीटर
तेल - 660 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक ब्लेंडर में 155 ग्राम लहसुन, 1 1/2 चम्मच नमक, 60 मिलीलीटर नींबू का रस, 660 मिलीलीटर तेल डालकर मिलाएं।
2. परोसें।
--------------
तेरियाकी सॉस

 

सामग्री
पानी - 220 मिलीलीटर
ब्राऊन शुगर - 55 ग्राम
हनी - 2 चम्मच
सोया सॉस - 60 मिलीलीटर
अदरक पाऊडर - 1/2 चम्मच
लहसुन - 1/2 चम्मच
कॉर्न स्टार्च - 2 चम्मच
पानी - 80 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक पैन में 220 मिलीलीटर पानी तथा 55 ग्राम ब्राऊन शुगर मिलाएं।
2.  2 चम्मच शहद, 60 मिलीलीटर सोया सॉस, 1/2 चम्मच अदरक पाऊडर तथा 1/2 चम्मच लहसुन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. अब एक कटोरे में 2 चम्मच कॉर्न स्टार्च डालकर 80 मिलीलीटर पानी में मिलाएं।
4. इसमें मिश्रण डालें और उबाल लें।
5. परोसें।
------------------
पीनट सॉस

 सामग्री
पीनट बटर - 200 ग्राम
राइस विनेगर- 60 मिलीलीटर
सोया सॉस - 80 मिलीलीटर
मेपल सिरप - 2 चम्मच
अदरक - 1 1/2 चम्मच
लहसुन - 1 1/2 चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 चम्मच
पानी - 60 मिलीलीटर

तैयारी
1.  बाउल में पीनट बटर, सिरका, सोया सॉस, मेपल सिरप, अदरक, लहसुन, चिल्ली फ्लेक्स तथा 60 मिलीलीटर पानी  मिलाकर चटनी बनाएं।
2. परोसें।
---------------
BBQ सॉस

 सामग्री
ब्राऊन शुगर - 175 ग्राम
कैचअप - 315 ग्राम
रेड वाइन सिरका - 80 मिलीलीटर
वोरस्टरशायर सॉस - 1 बड़ा चमचा
हॉट काली मिर्च सॉस - 2 - 3 बूंदें
पानी - 80 मिलीलीटर
ड्राई  मस्टर्ड  पाऊडर  - 2 चम्मच
पेपिका - 2 चम्मच
नमक - 2 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1 1/2 चम्मच

तैयारी
1. एक कटोरे में ब्राऊन शुगर, कैचअप, सिरका,वोरस्टरशायर सॉस,हॉट काली मिर्च सॉस, पानी, ड्राई  मस्टर्ड  पाऊडर , पेपरिका, नमक तथा  काली मिर्च पाऊडर डालकर चटनी बनाएं।
2. परोसें।
----------------------
 खट्टी-मिठी सॉस

 सामग्री
पानी - 220 मिलीलीटर
ब्राऊन शुगर - 200 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
सोया सॉस - 1 1/2 चम्मच
कैचअप - 130 ग्राम
साइडर सिरका - 220 मिलीलीटर
कॉर्न स्टार्च - 45 ग्राम
पानी - 60 मिलीलीटर

तैयारी
1. एक पैन में पानी तथा ब्राऊन शुगर  मिलाएं।
2. इसके बाद नमक, सोया सॉस, कैचअप तथा सिरका डालकर मिलाएं।
3. अब एक कटोरे में कॉर्न स्टार्च तथा पानी मिलाएं।
4. इसमें मिश्रण डालें और उबाल लें।
5. परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami