3 तरह की मैगी से बच्चों को करें खुश

Friday, Jul 27, 2018 - 10:44 AM (IST)

मैगी हम सभी को ही बहुत पसंद है और ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्होंने कभी मैगी ट्राय नही किया होगा या फिर अपनी खुद की मैगी रेसिपी नही बनाई होगी। हम में से ज़्यादातर लोगों ने शायद खाना बनाने की शुरुआत मैगी से ही की होगी। आज हम आपके लिए लाए हैं तीन तरह की मैगी की रेसिपी। आइए जानते हैं विधि।

Stir Fry Maggi
सामग्री
पानी - 800 मिलीलीटर
तेल - 1 चम्मच
मैगी नूडल्स - 120 ग्राम
तेल - 2 चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
हरे प्याज - 35 ग्राम
गाजर - 40 ग्राम
हलवा कद्दू लंबे वाला (जुगनी) - 45 ग्राम
शिमला मिर्च - 60 ग्राम
ब्रोकोली - 45 ग्राम
मशरूम - 45 ग्राम
स्वीट कॉर्न - 45 ग्राम
सोया सॉस - 1 बड़ा चमचा
कैचअप - 2 चम्मच
रेड चिल्ली सॉस - 2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
मैगी मसाला - 1 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
हरे प्याज - सजावट के लिए

तैयारी
1. एक पैन में 800 मिलीलीटर पानी गर्म करें, 1 चम्मच तेल, 120 ग्राम मैगी नूडल्स डालकर पकाएं।
2. एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें, 1 चम्मच लहसुन तथा 35 ग्राम हरे प्याज डालकर भूनें।
3. फिर 40 ग्राम गाजर, 45 ग्राम कद्दू, 60 ग्राम शिमला मिर्च, 45 ग्राम ब्रोकोली, 45 ग्राम मशरूम तथा 45 ग्राम स्वीट कॉर्न डालकर  7 - 10 मिनट के लिए veggies पकाएं।
4. 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच कैचअप, 2 चम्मच रेड चिल्ली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च, 1 1/2 चम्मच मैगी मसाला डालें।
6. अब, 1 चम्मच नींबू का रस तथा पकी मैगी डाले। 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7. हरे प्याज के साथ गार्निशिंग करें। 
8.आपकी यम्मी मैगी तैयार है गर्मा-गर्म परोसें।
----------------------------
चीजी मैगी 

सामग्री
मैगी - 120 ग्राम
पनीर स्लाइस - 6
प्याज - 60 ग्राम
हरे मटर - 60 ग्राम
पानी
मैगी मसाला - 2 चम्मच
मैगी मसाला ए मैजिक - 1 1/2 चम्मच
धनिया - 2 चम्मच

तैयारी
1. एक पैन लें उसमें 120 ग्राम मैगी, 6 पनीर स्लाइस, 60 ग्राम प्याज, 60 ग्राम हरे मटर तथा पानी डालकर उबालें।
2. 2 चम्मच मैगी मसाला, 1 1/2 चम्मच मैगी मसाला ए मैजिक डालकर 2 मिनट के लिए कुक करें। 2 चम्मच धनिया डालें
5. गर्मा-गर्म परोसें।
--------------------
पाव भाजी मैगी

 

सामग्री
तेल - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 40 ग्राम
टमाटर - 50 ग्राम
शिमला मिर्च - 40 ग्राम
पाव भाजी मसाला - 1 बड़ा चमचा
नमक - 1/2 चम्मच
मैगी मसाला - 1 1/2 चम्मच
मैगी नूडल्स - 110 ग्राम
पानी - 350 मिलीलीटर
प्रसंस्कृत पनीर - 40 ग्राम
मक्खन - 1 बड़ा चमचा

तैयारी
1. भारी पॉट में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और  40 ग्राम प्याज भूनें।
2. 50 ग्राम टमाटर डालें। फिर 40 ग्राम शिमला मिर्च डालकर 3 - 5 मिनट के लिए पकाएं।
3. अब 1 बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला, 1/2 चम्मच नमक, 1 1/2 चम्मच मैगी मसाला डालें।
4. 110 ग्राम मैगी नूडल्स तथा 350 मिलीलीटर पानी डालकर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब 40 ग्राम पनीर मिलाएं। 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. गर्मा-गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising