बारिश के मौसम में बनाएं चटपटे आलू पकोड़े

Saturday, Jul 28, 2018 - 12:10 PM (IST)

 बारिश के लिए ये नए आलू के पकोड़े की रेसिपी देखकर कभी भी पुराने आलू के पकोड़े नही बनाएंगे आप। आइए जानते हैं विधि।

सामग्री
तेल - 2 चम्मच
प्याज - 150 ग्राम
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
उबले मैश  आलू - 500 ग्राम
धनिया - 1 1/2 चम्मच
बेसन - 280 ग्राम
बेकिंग पाऊडर - 1 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 350 मिलीलीटर
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और हलके गुलाबी होने तक प्याज भूनें।
2. 1 चम्मच अदरक पेस्ट, 1 चम्मच लहसुन पेस्ट डालकर 1 - 2 मिनट के लिए भूनें।
3. फिर, 2 चम्मच हरी मिर्च डालें। 1/2 चम्मच हल्दी डालकर हिलाएं।
4. अब 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा पाऊडर, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच धनिया पाऊडर डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
5. 500 ग्राम उबले मैश आलू डालें और फिर से मिलाएं। 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
6. फिर 1 1/2 चम्मच धनिया डालें और गैस से हटा करे कटोरे में स्थानांतरित करें।
7. अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इसे एक टिककी में आकार दें। एक तरफ रखें।
8. एक अन्य कटोरे में 280 ग्राम बेसन, 1 चम्मच बेकिंग पाऊडर तथा 1/2 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
9. 350 मिलीलीटर पानी डालें और तैयार टिक्की को कोटिंग करें।
10. एक भारी कड़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक इन्हें डीप फ्राई करें।
11. इसे टिशू पेपर पर निकालें। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
12. आपकी टेस्टी टिक्की तैयार है। कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

शिमला मिर्च पकोड़े

 सामग्री
बेसन - 200 ग्राम
चावल का आटा - 80 ग्राम
अदरक पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1/4 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
पानी - 330 मिलीलीटर
शिमला मिर्च - 250 ग्राम
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. एक कटोरे में शिमला मिर्च को छोड़कर सभी चीजों को मिलाएं।
2. एक टुकड़ा शिमला मिर्च का काट लें।
3. तैयार मिश्रण में  मिर्च को कोटिंग करें।
4. एक भारी कड़ाही में तेल गर्म करें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
5. कैचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Sonia Goswami

Advertising