पारम्परिक और स्वादिष्ट  व्यंजन है खीर

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 04:30 PM (IST)

खीर एक पारम्परिक व्यंजन हैं। किसी भी त्योहार या खुशी के मौके पर खाने के बाद खीर परोसी जाती है। खीर को बनाने में थोड़ा सा वक्त ज्यादा लगता है लेकिन अगर कुछ स्वादिष्ट चीज खाने के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ी तो कोई बात नहीं। आज हम आपके लिए लाए हैं दो तरह की खीर की रेसिपी जानते हैं विधि।

 
सामग्री
चावल - 150 ग्राम
पानी - 400 मिलीलीटर
दूध - 1.5 लीटर
कंडेंस्ड मिल्क- 400 ग्राम
खोआ - 50 ग्राम
ताजा क्रीम - 120 ग्राम
चीनी - 170 ग्राम
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
केसर - 1 चम्मच
बादाम - 50 ग्राम
पिस्ता - 30 ग्राम
बादाम -गार्निशिंग के लिए
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में 150 ग्राम चावल को 400 मिलीलीटर पानी में 30-40 मिनट के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद अच्छी तरह से धो लें।
3. चावल को एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और मोटा पीस लें। (आप टोटा चावल भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
4. एक बर्तन में 1.5 लीटर दूध गर्म करें।
5. इसमें चावल डालें। उबाल आने दें।
6. चावल पक जाने के बाद 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 50 ग्राम खोआ डालकर मिलाएं।
7. अब 120 ग्राम ताजा क्रीम डालें।
8. फिर इसे उबाल आने दें और लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
9. 170 ग्राम चीनी, 1 चम्मच इलायची पाऊडर, 1 चम्मच केसर डालकर मिलाएं।
10. 50 ग्राम बादाम, 30 ग्राम पिस्ता डालें।
11. कम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
12. बादाम और पिस्ता के साथ गार्निशिंग करें।
13. गर्म या ठंडा सर्व करें।
-------------------
ऑरेंज खीर

 

सामग्री
संतरे - 3
दूध - 1100 मिलीलीटर
चीनी - 120 ग्राम
इलायची पाऊडर - 1/4 चम्मच
बादाम - 1 बड़ा चम्मच
पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच
बादाम -गार्निशिंग के लिए
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक संतरा लें और इसे छील लें।
2. इसके बाद इसका गुदा निकाल लें ।
3. एक बर्तन में 1100 मिलीलीटर दूध गर्म करें।
4. इसे उबाल आने दें और कम आंच पर पकाएं जब तक कि यह आधा न रह जाए।
5. 120 ग्राम चीनी, 1/4 चम्मच इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
6. अब 1 बड़ा चम्मच बादाम, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता डालकर इसे फिर से मिलाएं।
7. इसे उबाल आने दें। 7 - 1 0 मिनट के लिए कम आंच पर कुक करें।
8. इसे 15 से 20 मिनट तक ठंडा करें।
9. इसमें  संतरे का गुदा डलकर अच्छी तरह मिलाएं।
10. 2 घंटे के लिए ठंडा करें।
11. बादाम और पिस्ता के साथ गार्निशिंग करें।
12. सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami