नाबालिगा के साथ चार युवकों ने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Friday, Aug 28, 2015 - 01:30 AM (IST)

यमुनानगर : गांव करेहड़ा खुर्द में अपने प्रेमी से मिलने आई नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 4 युवकों ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके आरोपी प्रेमी व 4 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव गुमथला निवासी 15 वर्षीय लड़की का गांव करेहड़ा खुर्द निवासी सन्नी के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
 
24 अगस्त को सन्नी ने पीड़ित लड़की को गांव में मिलने के लिए बुलाया। लड़की सुबह 11 बजे सन्नी से मिलने के लिए आ गई। जब वह गांव के नजदीक सड़क किनारे बैठे बातें कर रहे थे तो पीछे से गांव का विनोद कुमार, ङ्क्षडपल, नरेन्द्र कुमार, जोनी कुमार आए। लड़की को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए जहां पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
Advertising