भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को बरकरार रखें : ममता बनर्जी

Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:18 AM (IST)

कोलकाता, 15 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि भारतीयों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहिए।
बनर्जी ने कहा कि भारतीयों को स्वतंत्रता हासिल करने वाले अपने पूर्वजों की पवित्र विरासत को भी संरक्षित रखना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज हम अपने पूर्वजों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिसके कारण हमारा देश आजाद हुआ। हमें उनकी पवित्र विरासत को संरक्षित रखना चाहिए और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों तथा लोगों के अधिकारों की प्रतिष्ठा को बरकरार रखना चाहिए।’’
बनर्जी कोलकाता के रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising