वाणिज्य मंत्रालय ने उत्पल आचार्य को चाय बोर्ड कका उपाध्यक्ष नियुक्त किया

Wednesday, Jul 08, 2020 - 10:29 PM (IST)

कोलकाता,आठ जुलाई (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के संयुक्त निदेशक उत्पल आचार्य को तत्काल प्रभाव से चाय बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
चाय बोर्ड के अध्यक्ष पी के बेजबरुआ ने बताया कि आचार्य की नियुक्ति अस्थायी समय के लिए है जो अरुण कुमार रे की जगह ले रहे हैं। अरुण कुमार रे को आठ जुलाई, 2018 को दो साल के कार्यकाल के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising