OMG: ये 3 साल का बच्चा बोल लेता 7 भाषाएं, बनाया ऐसा रिकार्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल

Tuesday, Jan 24, 2023 - 03:21 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: 3 वर्ष की आयु में फर्राटे से 7 भाषाएं बोलने वाला बच्चा ब्रिटेन की मेनसा का सबसे कम आयु का सदस्य बन गया है। मेनसा संभ्रांत बुद्धिजीवियों का संगठन है। टैडी हॉब इसका अब तक का सबसे कम आयु का सदस्य बना है। उसकी आयु केवल 3 वर्ष 9 महीने है। समरसैट के पोर्टीशेड का रहने वाला यह बच्चा अपनी मातृ भाषा के अलावा 6 अन्य भाषाओं की 100 तक गिनती को भी सुना और पहचान सकता है। 

इन भाषाओं में मंदारिन, वेल्स, फ्रैंच, स्पेनिश और जर्मन भी शामिल हैं।  पढ़ लेता है हैरी पॉटर की पुस्तकें टैडी ने 2 वर्ष की आयु से ही पढऩा शुरू कर दिया था। वह अब हैरी पॉटर की पुस्तकें स्वयं पढ़ लेता है। खाली समय में वह नए शब्द तलाश कर उन्हें सीखता है। मेनसा ने जब उसका आई.क्यू. टैस्ट कराया तो यह 160 में से 139 रहा। इस परिणाम को जानकर उसकी माता बैथ हॉब और पिता विल हॉब हैरान रह गए। उन्हें आशा नहीं थी कि उनका बेटा इतना तेज-तर्रार है।

Anil dev

Advertising