सारे इंटरनेट जगत को चक्करों में डाला इस छह सहेलियों की तस्वीर ने,जानें क्यों

Wednesday, Dec 28, 2016 - 01:40 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसने सभी को चक्करों में डाला हुआ है। एक नजर में देखने पर यह एक मामूली तस्वीर लगती है लेकिन 2016 में इस तस्वीर को सबसे ज्यादा फॉर्वर्ड किया गया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि छह लड़कियां सोफे पर बैठकर पार्टी एंजॉय कर रही है, लेकिन हैरानी की बात उनकी टांगों में है। दरअसल फोटो में दिख तो छह लड़कियां रही हैं लेकिन टांगें सिर्फ पांच ही लोगों की दिख रही हैं। ऐसे में फोटो देखने वाले समझ नहीं पा रहे कि बाकी एक लड़की की टांग आखिर छिप कहां गई?  आसानी से देखने पर पता भी नहीं चल रहा कि किस लड़की के पैर गायब हैं।
 

दिमाग का दही करने वाली इस तस्वीरे को देखकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं और अटकलें भी ऐसी, जिन्हें पढ़कर दिमाग चकरा जाए कुछ ने लिखा, सोफे पर बीचोंबीच बैठी लड़की की टांगें बाएं से दूसरी लड़की की टांगों के नीचे दबी हुई हैं। कई लोगों को लगता है कि इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है लेकिन असल में ऐसा है नहीं। अगर आप भी फोटो देखकर चक्कर में पड़ गए हैं तो समझ लीजिए कि मामला क्या है। दरअसल सोफे पर बैठी दूसरी लड़की (आपके उल्टे हाथ की तरफ से) के पैर पहली वाली लड़की के पैरों के पीछे छिपे हुए हैं। यानी उसी लड़की के पैर गायब हैं जिनकी वजह से कंफ्यूजन पैदा हो रही है।

Advertising