अंतरिक्ष से आ रही है मौत! 116 दिन बाद धरती पर दस्तक देगी रहस्यमयी एलियन स्पेसशिप? हार्वर्ड प्रोफेसर ने दी चेतावनी
punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 02:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अंतरिक्ष से एक अजीब और रहस्यमय वस्तु तेज़ी से हमारी धरती की ओर बढ़ रही है। यह वस्तु इतनी तेज़ है कि इसकी रफ्तार 1,35,000 मील प्रति घंटे बताई जा रही है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवी लोएब का दावा है कि यह कोई साधारण धूमकेतु नहीं, बल्कि एलियंस का स्पेसक्राफ्ट हो सकता है। इस खबर ने वैज्ञानिक जगत को हिला कर रख दिया है और दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। आइए, जानते हैं इस रहस्यमय वस्तु के बारे में विस्तार से, और क्या सच में 116 दिन बाद हमारे सामने कोई बड़ा खतरा या घटना आने वाली है?
116 दिनों में धरती के करीब पहुंचेगा रहस्यमय स्पेस ऑब्जेक्ट
3 जुलाई 2025 को अंतरिक्ष के वैज्ञानिकों ने एक नई वस्तु 3I/Atlas का पता लगाया। इसे देखने के बाद से ही वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं। इस वस्तु की गति इतनी ज़ोरदार है कि यह 1,35,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रही है। इसका आकार लगभग 20 से 24 किलोमीटर तक का आंका गया है, जो इसे एक बहुत बड़ी वस्तु बनाता है। हार्वर्ड के प्रोफेसर एवी लोएब के अनुसार, इस रहस्यमय वस्तु के धरती के करीब आने का समय 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच हो सकता है। यानी धरतीवासी के पास सिर्फ 116 दिन बचे हैं जब तक कि यह वस्तु हमारे पास पहुंचेगी। प्रोफेसर लोएब ने यह भी सुझाव दिया है कि यह वस्तु एलियन की स्पेसशिप हो सकती है, जो या तो हमें बचाने आ रही है या फिर खतरा भी बन सकती है।
वैज्ञानिकों में मतभेद: खतरे की संभावना या सामान्य धूमकेतु?
इस दावे को लेकर वैज्ञानिकों के बीच मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं। जहां प्रोफेसर लोएब इसे एलियन स्पेसक्राफ्ट मानते हैं, वहीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एस्ट्रोनॉमर क्रिस लिंटोट ने इस दावे को बेबुनियाद और बकवास बताया है। उन्होंने कहा है कि यह केवल एक सामान्य धूमकेतु है, जिसमें कोई खतरा नहीं है। नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भी इस वस्तु को एक सामान्य अंतरिक्षीय धूल और बर्फ की बनी हुई धूमकेतु माना है। उनके अनुसार, अंतरिक्ष से ऐसे कई धूमकेतु पृथ्वी के पास से गुजरते रहते हैं और इनमें कोई असाधारण या खतरनाक बात नहीं होती।
क्या सच में एलियंस का खतरा है?
हार्वर्ड के प्रोफेसर लोएब का मानना है कि यह वस्तु एलियंस की स्पेसशिप हो सकती है जो हमारे सामने एक बड़ा रहस्य खोल सकती है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इस वस्तु के साथ हथियार भी हो सकते हैं, जो मानवता के लिए खतरा बन सकते हैं। यह दावे सुनकर दुनिया भर के वैज्ञानिक और आम जनता दोनों ही चिंतित हो गए हैं। लेकिन वैज्ञानिक समुदाय में इसे लेकर अभी कोई पक्की सहमति नहीं बन पाई है। अधिकांश वैज्ञानिक इसे एक प्राकृतिक धूमकेतु मानते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, मगर डरने या घबराने की जरूरत नहीं बताते।
बाबा वेंगा और ‘लिविंग नास्त्रेदमस’ के भविष्यवाणियां
इस रहस्यमय वस्तु को लेकर भविष्यवक्ताओं की भी बात सामने आ रही है। बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि 2025 में इंसान एलियंस से संपर्क करेंगे। इसके अलावा ब्राजील के ‘लिविंग नास्त्रेदमस’ यानी एथोस सैलोमे ने भी यह कहा था कि आने वाले समय में इंसान बाहरी अंतरिक्ष के जीवों से मिलेंगे। यह भविष्यवाणियां इस खबर के साथ जुड़कर लोगों के बीच उत्सुकता और डर दोनों पैदा कर रही हैं।