फेमस रैपर का फेस हुआ पैरालाइज्ड, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 03:28 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अंतरराष्ट्रीय पॉप और हिप-हॉप की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर रैपर लिल नैस एक्स (Lil Nas X) इन दिनों बीमार हैं और उनका एक वीडियो अस्पताल से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैपर के चेहरे का आधा हिस्सा सुन्न नजर आ रहा है। फैंस उनकी इस हालत को देखकर बेहद परेशान हो गए हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने खुद बताया कि उन्हें अपने चेहरे के दाहिने हिस्से पर कंट्रोल नहीं हो रहा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ☆dreamboy. (@lilnasx)

चेहरा हिला नहीं पा रहे लिल नैस एक्स

अस्पताल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लिल नैस एक्स बिस्तर पर लेटे हुए हैं और बात करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके चेहरे का एक हिस्सा यानी दाहिना भाग हिल ही नहीं रहा है। वो हंसने की कोशिश करते हैं लेकिन सिर्फ एक ही ओर से मुस्कुरा पाते हैं। खुद रैपर भी इस हालत पर हंसी रोक नहीं पा रहे। हालांकि, उनके चेहरे की यह सुन्नता किसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या की ओर भी इशारा कर सकती है।

क्या यह पैरालिसिस का संकेत है?

डॉक्टरी भाषा में यह लक्षण "फेशियल पैरालिसिस" यानी चेहरे की नसों के काम न करने से जुड़ा हो सकता है। यह Bell’s Palsy या कभी-कभी स्ट्रोक का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। हालांकि, लिल नैस एक्स ने अभी तक किसी मेडिकल डायग्नोसिस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन उनके लक्षण देखकर फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता हो रही है।

इंस्टाग्राम पर दी सेहत की जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद लिल नैस एक्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस को दिलासा देने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने कहा, "दोस्तों मैं ठीक हूं!! मेरे लिए उदास होना बंद करो! इसकी जगह डांस करो!" उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में एक और तस्वीर भी शेयर की और कहा कि उन्हें पता है वो इस समय “फनी” लग रहे हैं। ये बताता है कि वो हालातों से घबराने के बजाय पॉजिटिव अप्रोच बनाए हुए हैं।

फैंस की बढ़ी चिंता, मिले सैकड़ों मैसेज

रैपर की हालत देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा–
“मेरी मां को भी यही हुआ था, गर्म सेक से आराम मिला।”
दूसरे ने कहा, “आपकी पॉजिटिविटी प्रेरणादायक है, लेकिन जल्दी ठीक हो जाइए।”
कई फैंस ने चिंता जताते हुए ये भी पूछा कि कहीं यह स्ट्रोक तो नहीं।

क्या हो सकती है वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे की एक तरफ अचानक सुन्न होना Bell's Palsy हो सकता है, जो किसी वायरस या नस में सूजन के कारण होता है। यह अक्सर कुछ हफ्तों में ठीक हो जाता है। हालांकि, अगर यह स्ट्रोक का लक्षण हो तो तुरंत मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है। फिलहाल लिल नैस एक्स ने किसी डॉक्टर की रिपोर्ट साझा नहीं की है, इसलिए उनके फैंस सिर्फ दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

लिल नैस एक्स कौन हैं?

लिल नैस एक्स दुनिया के सबसे चर्चित यंग रैपर्स में से एक हैं। उनका गाना “Old Town Road” ने इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़े थे। उनकी म्यूजिक स्टाइल, फैशन सेंस और बोल्ड पर्सनालिटी की वजह से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली है। अब उनकी तबीयत बिगड़ने से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News