इस शख्‍स ने ऑटो को दिया स्‍कॉर्पियो जैसा लुक, खुल गई किस्मत

Friday, May 05, 2017 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्ली: जिंदगी कब बदल जाए, कोई नहीं जानता। इस ऑटो चालक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऑटो को महिंद्रा स्कॉर्पियो की शक्ल देने पर उसकी किस्मत एकदम से पलट जाएगी। 


गिफ्ट में मिला फोर व्हीलर
जानकारी मुताबिक कोच्चि में रहने वाले एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो को महेंद्रा स्कॉर्पियो की शक्ल में बदल डाला। सोशल मीडिया के जरिए इस ऑटो की फोटो आनंद महिंद्रा तक पहुंच गई। महिंद्रा ऑटो वाले के इस हुनर से इतना खुश हुए कि पहले तो उन्होंने उसे खोज निकाला और बाद में उसे बुलाकर नया फोर व्हीलर गिफ्ट किया।


ऑटो को महिंद्रा के म्यूजियम में रखा जाएगा
19 मार्च को मुंबई के रहने वाले अनिल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी। इसमें एक ऑटो वाले ने अपने ऑटो को महिंद्रा स्कॉर्पियो का लुक दिया था।  अनिल ने अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा को ट्वीट करते हुए लिखा कि यह तस्वीर दिखाती है कि भारत की सड़कों पर स्कॉर्पियो का डिजाइन कितना मशहूर है। यह इस आदमी (ड्राइवर) का बड़े सपने देखने का अपना अनोखा तरीका है। अनिल के ट्वीट का आनंद महिंद्रा ने तुरंत रिप्लाई करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया और ड्राइवर को ढूढने में मदद मांगी। करीब डेढ़ महीने की कोशिशों के बाद ड्राइवर मिल गया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा सुप्रो मिनी वैन तोहफे में दी है और उनके इस स्कॉर्पियो लुक वाले ऑटो को महिंद्रा के म्यूजियम में रखा जाएगा। 

Advertising