कुंवारे लड़के यह गलत‌ियां न करें

Friday, Nov 27, 2015 - 03:52 PM (IST)

वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के सिद्धांत समूचे विश्व में समान रूप से लागू होते हैं क्योंकि यह शास्त्र सूर्य की किरणों एवं पृथ्वी पर बहने वाली चुम्बकीय तरंगों पर आधारित है, जो मनुष्य द्वारा निर्धारित की गई, किसी भी देश की सीमा से प्रभावित नहीं होते हैं। वरन् वास्तुशास्त्र एवं फेंगशुई इन दोनों शास्त्रों का प्रयोग एक साथ करना बहुत अधिक लाभदायक रहता है। वास्तुदोष हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर अपना प्रभाव डालता है। 
 
कुंवारे लड़के यह गलत‌ियां न करें
 
* वास्तु की मान्यताओं के अनुसार कुंवारे लड़कों को दक्ष‌िण और दक्ष‌िण पश्च‌िम द‌िशा में सोना नहीं चाह‌िए अन्यथा व‌िवाह में रूकावटें आती हैं। कहते हैं इससे र‌‌िश्ते तो आते हैं लेकिन मन भावन रिश्तों की कमी रहती है।
 
* काले रंग का पहनावा और अन्य काली चीजों का प्रयोग जितना हो सके कम करें।
 
* सोते समय लड़को को अपने पैर उत्तर और स‌िर दक्ष‌िण द‌िशा में रखकर सोना चाहिए। 
 
* एक से अध‌िक दरवाजों वाले कमरे में कुंवारे लड़कों को सोना नहीं चाह‌िए। 
 
* अविवाहित लड़को के रूम में दीवारों के चमकीले रंग शुभता का संचार करते हैं।
 
* कुंवरे लड़के अगर किसी के साथ अपना रूम शेयर करते हैं तो अपना ब‌िछावन दरवाजे के पास रखें।
 

* जहां बीम लटक रहा हो वहां सोना नहीं चाहिए। 

Advertising