वास्तु की कुछ बातों का रखें ध्यान, सदैव बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Saturday, Oct 08, 2016 - 04:39 PM (IST)

आधुनिक समय में बहुत सारे लोग प्रत्येक कार्य में वास्तु का ध्यान रखते हैं। वास्तु की बातों का ध्यान रखने से घर की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है । इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखकर घर में सदैव धन अौर सुख-समृद्धि बनी रह सकती है। आइए जाने वास्तु की कुछ बातें-

 

* घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में धातु के सिक्कों से भरा कटोरा रखने से घर के लोगों को कई लाभ मिलते हैं। 

 

* घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में फैमिली फोटो लगाना शुभ होता है। इस दिशा में ऐसा चित्र लगाने से प्रत्येक कार्य में पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलता है। 

 

* छत पर पानी की टंकी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य दिशा में पानी की टंकी रखना अशुभ होता है। ऐसा न होने पर टंकी पर लाल धागे में बंधा क्रिस्टल लटका देना चाहिए।

 

* पारिवारिक सदस्यों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कमरे के दरवाजे के सामने पैर करके न सोएं। ऐसा करने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। 

 

* रसोईघर में पानी अौर आग के मध्य दूरी होनी चाहिए। इन दोनों के आस-पास रहने से कार्यों की सफलता में परेशानी आती है।

 

* घर के मंदिर में अन्य देवी-देवताअों के साथ वास्तुदेव का चित्र या प्रतिमा रखकर नियमित पूजा करने से वास्तुदोष समाप्त हो जाते हैं। 

 

* साफ-सफाई करते समय पानी में नमक मिला लेना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है अौर घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 

 

* घर में कभी भी धूल-मिट्टी अौर गंदगी नहीं होनी चाहिए। घर में गंदगी होने से   नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ पारिवारिक सदस्यों की सोच भी नकारात्मक होने लगती है।
 

Advertising