घर के सामने इन चीजों के होने पर झेलनी पड़ती है आर्थिक परेशानी

Sunday, Jul 10, 2016 - 02:51 PM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनसार घर के आस-पास होने वाली चीजें घर अौर उस में निवास करने वाले सदस्यों को प्रभावित करती हैं। सिर्फ घर को वास्तु के अनुसार बनाने से भी आस-पास के दोषों का सामना करना पड़ता है। वास्तु को अनुकूल बनाने के लिए मेन गेट के आगे वाली चीजों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। कुछ चीजों के मेन गेट के सामने होने से पारिवारिक सदस्य बीमार रहते हैं अौर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

* वास्तुशास्त्र के अनुसार मेन गेट के सामने पेड़ या खंभा होने पर संतान को दु:ख होता है। 

 

* संतान का विकास अच्छे से नहीं होता अौर करियर में रुकावटें आती हैं।

 

* यदि मेन गेट के सामने गड्डा या कुआं है तो व्यक्ति को मानसिक रोग अौर चिंताअों का सामना करना पड़ता है।

 

* मुख्य द्वार के आगे कीचड़ होने पर शोक होता है। 

 

* मेन गेट के सामने रास्ता खत्म होने पर बड़ी क्षति होती है।

 

* मुख्य द्वार के आगे गंदे पानी के जमा होने पर आर्थिक मामलों में नुक्सान होता है।

Advertising