समृद्ध और संपन्न बनने के लिए आत्मा और मन को करें वास्तु अनुरूप

Saturday, Jun 25, 2016 - 12:54 PM (IST)

आधुनिक युग में लोग वास्तु की तरफ आकर्षित होकर घर और कार्यस्थल पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। कई बार इतना करने पर भी वह आध्यात्मिक शांति प्राप्त नहीं कर पाते क्योंकि उनकी आत्मा और मन वास्तु अनुरूप नहीं होते। जीवन में समृद्ध और संपन्न बनने के लिए सर्वप्रथम अपने आचार-विचार में परिवर्तन लाएं।

 

- जिस प्रकार हम घर को वास्तु अनुसार फलदायी बनाते हैं, वैसे ही शरीर के वास्तु को योग अौर व्यायाम करके सुधारा जा सकता है।

 

- तैलीय खाना, फास्ट फूड, जंक फूड, स्पाइसी फूड, ग्रेवी फूड आदि का सेवन न करके स्वच्छ सात्विक अौर पौष्टिक भोजन करें। खाने के पश्चात कुछ मीठा खाना अौर फल का सेवन अच्छा होता है। 

 

- प्रतिदिन स्नान करके शरीर को स्वस्थ अौर सुगंधित रखें।

 

- हमें दूसरों के साथ अच्छे से व्यवहार करना चाहिए। किसी की निंदा-चुगली या अपशब्द न कहें। 

 

- विनती करने से शरीर पवित्र बनता है अौर मन को शांति मिलती है इसलिए प्रतिदिन प्रभु का पूजन एवं भजन करें।

 

- नशीलें पदार्थों का सेवन न करके उनसे दूरी बनाकर रखें।


- हमेशा सत्य बोलें। सच बोलने से लक्ष्य एवं फैसलों में उन्नति के साथ-साथ बुद्धि बलशाली होती है।

 

- दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना रखें।

Advertising