Nag Panchami 2020: आपके घर को हर मुसीबत से बचाएगा ये अद्भुत शक्तिशाली सुरक्षा कवच

Friday, Jul 24, 2020 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nag Panchami 2020: सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना है और इस माह भक्तों द्वारा की गई पूजा-अर्चना से वे बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस महीने सिर्फ भगवान शिव के लिए नहीं बल्कि उनके कंठ में निवास करने वाले नाग देवता की पूजा भी होती है। ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की अराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैसे भी अगर आप पौराणिक कथाओं को और ग्रंथों को आधार बनाकर देखें तो सांपों को प्राचीनकाल से ही देवता के रूप में पूजा जाता रहा है।


आपको ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे घर मिल जाएंगे, जहां पर नाग पंचमी के दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग का चित्र बनाने की परंपरा आज भी चली आ रही है। ऐसा भी कहा जाता है कि नाग देवता का चित्र जिस घर के प्रवेश द्वार पर बनाया जाता है, वह घर नाग कृपा से सुरक्षित रहता है और कोई मुसीबत घर में दस्तक नहीं देती। ये अद्भुत शक्तिशाली सुरक्षा कवच है, नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आप भी जरुर अपनाएं।

भारत के बहुत सारे स्थानों में स्त्रियां इस पावन पर्व पर नाग देवता की पूजा करती हैं और सर्पों को दूध अर्पित करती हैं । ऐसा करके वह अपने भाइयों तथा परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी करती हैं।


घर के मंदिर में चांदी के नाग देवता बनवा कर रखने से कालसर्प दोष और वास्तुदोष दूर होते हैं।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising