शास्त्रों के अनुसार करें दूध का उपयोग, धन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

Tuesday, Apr 12, 2016 - 12:43 PM (IST)

भारतीय वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में दूध से घर में सुख और संपन्नता देखी जाती है। वास्तु सिद्धांत के अनुसार दूध पर चन्द्रमा का अधिपत्य होता है। चन्द्रमा मानव जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, पैसे में स्थायित्व, माता, गृहस्थी, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। चन्द्रमा के बिगड़ने पर मानव जीवन में अशांति मनोविकार पारिवारिक कलेश माता को कष्ट प्रापर्टी में हानि और मानसिक अंसतुलन देखा जाता है।

कब शुद्ध है दूध

* ब्याने के दिन से जिसको दस दिन न बीते हों, ऐसी गाय, ऊंटनी, एक खुरवाले पशु (घोड़ीआदि), भेड़, गर्भिणी, जंगली पशु, स्त्री और मरे हुए बछड़े वाली गाय का दूध नहीं पीना चाहिए। (अनिर्दशाया: गो: क्षीरमौष्ट्रमैकशफं तथा...मनुस्मृति 5/8)

 

* गाय, भैंस और बकरी के दूध के सिवाय अन्य पशुओं के दूध का त्याग करना चाहिए। इनके भी ब्याने के दस दिन के अंदर का दूध काम में नहीं लेना चाहिए। (गवां च महिषीणां च...अग्रिपुराण 168/19-20)

* जिस दूध में से चिकनाई निकाल दी गई हो जो दूध फट गया हो और जो बासी हो, वह दूध नहीं पीना चाहिए। (न भुञ्जीतोद्धृतस्नेहं... सुश्रुतसंहिता, चिकित्सा 24/99)

 

* लक्ष्मी चाहने वाला मनुष्य भोजन और दूध को ढके बिना न छोड़े। (भक्ष्यमासीदनावृतम्...महाभारत, शांति 228/59)

Advertising