चहकेगा घर, महकेगा मन और बरसेगा धन

Friday, Aug 21, 2015 - 03:13 PM (IST)

गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि किस्मत से अधिक और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता लेकिन फिर भी मनुष्य कड़ी मेहनत करता है और अपने लक्ष्य तक पंहुचने का निरंतर प्रयास करता है। घर का वास्तु भी आपकी प्रगती में बहुत सहायक होता है। यदि घर में वास्तु दोष हो तो आए दिन घर-परिवार में मन-मुटाव और झगड़े होने लगते हैं। इन झगड़ों की वजह से घर में हमेशा ही अशांति और क्लेश का माहौल बना रहता है। जिससे की परिवार के सभी सदस्य खिन्न रहते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है। इस वजह से विचार और सोच भी प्रभावित होने लगते हैं।

घर में चहल-पहल बनाए रखने, नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का समावेश करवाने और धन संबंधित परेशानियों का अंत करने के लिए सर्वोत्तम उपाय है अपने घर को अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम, रूम फ्रेशनर आदि से महकाएं। जब घर के चारों ओर माहौल खुशनुमा होगा तो चहकेगा घर, महकेगा मन और बरसेगा धन।

इसके अतिरिक्त घर में साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखें। जिस घर में गंदगी होगी वहां से सभी देवी-देवता प्रस्थान कर जाएंगे। घर में बेकार के सामान रखने ही नहीं चाहिए। यह लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी यानी दरिद्रता का प्रतिनिधित्व करता है। मुख्य द्वार पर कचरा, गंदगी या व्यवधान निश्चित रूप से शुभ नहीं होता । कचरे का प्रबंध किसी बंद डब्बे में घर के अंदर किया जा सकता है यानि की डस्टबिन।  

Advertising