अनजाने में किए गए छोटे-छोटे काम घर में ले आते हैं आर्थिक परेशानी

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2015 - 02:16 PM (IST)

जगत के पालनहार भोलेनाथ ने मानव कल्याण के लिए वास्तु विज्ञान का जनन किया। वस्तु विज्ञान में जीवन को सुख-वैभव से कैसे व्यतित किया जाए इसका वर्णन मिलता है। घर में ऐसे बहुत से छोटे-छोटे काम हैं जिन्हें अनजाने में करने से आर्थिक परेशानीयां घर कर लेती हैं। 

 * वॉशरुम और शौचालय के दरवाजों को बंद रखें।
 
 * घर में दैवीय शक्तियों वाले पेड़-पौधों का रोपण करें जैसे तुलसी, मणि प्लांट आदि कांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधों का रोपण न करें। इन पौधों से धन और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं।
 
 * व्यापार आदि में उत्तर दिशा की ओर मुख रखें और कैश बॉक्स और महत्वपूर्ण कागज चैक-बुक आदि दाहिनी ओर रखें। इससे धन के साथ-साथ मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
 
 * घर का ईशान कोण साफ और स्वच्छ रखें। भगवान लक्ष्मी-नारायण का चित्र अथवा स्वरूप स्थापित कर सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति होती है।
 
 * घर को नजर दोष से बचाने, सुखी और समृद्ध बनाए रखने के लिए घर के मंदिर में सुबह और शाम दीपक जलाएं।
 
 * किचन में कोई भी दवा न रखें इससे रोग समाप्त नहीं होता अथवा आए दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं। 
 
 * घर में घन संचय करने के लिए उत्तर दिशा में अक्वेरियम अथवा पानी का फव्वरा लगाएं।
 
 * जिस स्थान पर घर का कीमती सामान रखें वहां प्रतिदिन सफाई करें। उस स्थान पर गंदगी जमा रहेगी तो धन की हानि होगी।
 
* घर की दीवारों में पड़ी दरारों को अनदेखा न करें। इससे तुरंत भरवाएं अन्यथा बचत में कमी आने लगती है।
 
* बच्चों को घर की दीवारों एवं फर्श पर पेंसिल, चॉक या कोयले से कुछ भी लिखने न दें। इससे परिवार पर ऋण चढ़ता है।
 
* मंदिर और बैडरूम अलद-अलग बनाएं अन्यथा घर में धन का अभाव, दुख और संताप बना रहता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News