हरे रंग से होता है आपके जीवन की बहुत सी समस्याओं का अंत आईए जानें कैसे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2015 - 03:49 PM (IST)

बुद्ध अर्थात बुद्धि का कारक ग्रह जो हमारे मन-मस्तिष्क पर नियंत्रण रखता है। इसका  हरा रंग होता है अर्थात इस पर हरे रंग का वर्चस्व स्थापित रहता है। बुध ग्रह को हरे रंग की वस्तुएं प्रिय होती हैं। यदि उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते का चित्र लगाया जाए तो बुद्ध ग्रह की असीम कृपा प्राप्त होती है तथा यह वास्तु दोष भी दूर करता है ।

* घर में उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना यानि साक्षात नारायण और लक्ष्मी जी का घर में निवास बनाना है। घर में तुलसी के दो-चार पौधे लगाए जा सकते हैं क्योंकि जिस पौधे की पूजा करते हैं उसे तोड़ना नहीं चाहिए। यदि आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो रही है, तो प्रतिदिन तुलसी के 5 पत्ते खाएं। रविवार को छोड़कर अन्य दिन नियमित तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है।

* हरे रंग की चूड़ियां किन्नरों को तोहफे में दें। इससे आयु लंबी होती है। उनके दिल से निकली दुआ कभी खाली नहीं जाती।

* बुधवार को गणपति मंदिर में मूंग के लड्डू चढ़ाएं और अपने बच्चों के हाथों बंटवाएं। प्रत्येक विद्यार्थियों को यह उपाय जरूर करना चाहिए। स्मरण शक्ति तेज होती है। आजीविका की प्राप्ति में कोई बाधा नहीं आती। 

* घर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तक, ग्रन्थ,पाठ्य-पुस्तक नहीं रखने चाहिए। बुध अशुभ प्रभाव देता है।

* कांटे वाले पौधे जैसे की कैकटस को घर में न रखें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही अशांति का माहौल बनता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News