यह रूम घर के ईशान कोण में न बनाएं

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 10:37 AM (IST)

कई बड़े घरों और बड़े आकार के फ्लैट्स में घर का कार्य करने वाले नौकर के लिए एक कमरा बनाया जाता है जिसे आम बोलचाल की भाषा में मेडरूम या सर्वेंट रूम कहते है। सर्वेंट रूम बनाते समय ध्यान रखें कि, यह रूम घर के ईशान कोण में न बनाएं। सर्वेंट रूम ईशान कोण को छोड़कर किसी भी भाग में बनाया जा सकता है। 

ईशान कोण में सर्वेंट रूम होने से घर के बाकी लोगों का ईशान कोण में आना-जाना लगभग समाप्त-सा हो जाता है। इस स्थिति को घर का ईशान कोण का कटा होना मानते है। ईशान कोण का कटा होना एक महत्वपूर्ण वास्तुदोष होता है।

इसी के साथ इस बात का भी ध्यान अवश्य रखें कि, सर्वेंट रूम घर के किसी भी कोने में हो उसका एक दरवाजा घर में अवश्य खुलना चाहिए।

- वास्तु गुरू कुलदीप सलूजा

thenebula2001@yahoo.co.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News